चिनहट: युवक ने घर में पंखे के कुंडे में साड़ी के सहारे खुदकुशी कर दी जान

suicide 2 sixteen nine e1717826992306
  • निजामपुर मल्हौर गांव में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। चिनहट क्षेत्र के निजामपुर मल्हौर निवासी एक युवक ने मंगलवार रात खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बुधवार सुबह उसका शव कमरे में लगे पंखे के कुंडे में साड़ी के सहारे लटकता मिला। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इंस्पेक्टर चिनहट के मुताबिक जांच पड़ताल के दौरान आसपास में रहने वाले लोगों ने बताया कि युवक नशे का आदी था और अक्सर शराब के नशे में चूर रहता था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

चिनहट थाना क्षेत्र स्थित निजामपुर मल्हौर गांव में एक युवक का शव कमरे में लगा पंखे के कुंडे के सहारे फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा और उपनिरीक्षक विकास तिवारी सहित अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक मृतक की शिनाख्त निजामपुर मल्हौर गांव निवासी 20 वर्षीय सुमित कुमार पुत्र ब्रह्म के रूप में हुई। सुमित कुमार ने यह कदम क्यों उठाया इसका पता नहीं चल पाया है। इंस्पेक्टर चिनहट के मुताबिक छानबीन के दौरान आसपास में रहने वाले लोगों ने बताया कि सुमित कुमार शराब पीने का आदी था और अक्सर नशे में धूत होकर लड़ाई-झगड़ा करता रहता था। पुलिस मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है।

Spread the love

Manas Bajpai Murder Case
Crime News

गोमतीनगर: दोहरे हत्याकांड और खुदकुशी मामले में कहां से आया अवैध असलहा?

यह सवाल फिलहाल हर किसी को बेचैन कर रहा है दिव्या मिश्रा की बहन प्रज्ञा मिश्रा ने उठाया सवाल तो पुलिस महकमे में मचा हड़कंप मिठाई वाला चौराहा व हुसड़िया चौराहे पर हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow : गोमतीनगर जैसे भीड़भाड़ वाले पाश इलाके में बीस अगस्त 2026 को दिनदहाड़े हुई हत्या […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider

Gosaiganj: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव फेंकें जाने की आंशका

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बहेड़ा गांव के पास हुई हुई घटना का मामला पुलिस का दावा शरीर पर कोई जाहिरा घाव के निशान नहीं मिले शव की पहचान नहीं हो सकी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी ए अहमद सौदागर Lucknow :  राजधानी में महिलाओं के साथ दुस्साहसिक घटनाओं का सिलसिला बरकरार है जो थमने […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

Police जीप से टकराई कार तो खुला तस्करी का राज, तलाशी में 10.37 किलो सोना बरामद

कन्नौज जिले में आगरा लखनऊ-एक्सप्रेस-वे पर कार ने पुलिस जीप में टक्कर मार दी। तलाशी में कार से सोने की 10 ईटें बरामद की गई। पुलिस ने तस्करी के आरोप में दो लोगों को हिरासत में लिया है। उमेश चन्द्र त्रिपाठी Lucknow: up के कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार ने पुलिस जीप […]

Spread the love
Read More