जिलाधिकारी ने बीती रात नगर पालिका महराजगंज क्षेत्र में अलाव और रैन बसेरों का किया औचक निरीक्षण

WhatsApp Image 2025 12 23 at 10.28.49 AM 1

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज, जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा नगर पालिका महराजगंज क्षेत्र में बीती देर रात अलाव और रैन बसेरों का आकस्मिक निरीक्षण कर ठंड से बचाव के इंतजामों का जायजा लिया।जिलाधिकारी ने सबसे पहले विभिन्न जगहों पर अलाव की व्यवस्था को देखा। निर्धारित प्वाइंट्स पर अलाव की व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिशासी अधिकारी को नियमित एवं प्रभावी रूप से अलाव जलाने के निर्देश दिए।

इसके पश्चात जिलाधिकारी ने चीउरहा स्थित रैन बसेरे का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय रैन बसेरे में 03 यात्री ठहरे हुए पाए गए। जिलाधिकारी ने वहां आवासित यात्रियों से बातचीत कर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली, जिस पर यात्रियों द्वारा संतोष व्यक्त किया गया।निरीक्षण के दौरान रैन बसेरे में अलाव, पेयजल, कंबल सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध पाई गईं। निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कैमरा अक्रियाशील पाया गया, जिसपर जिलाधिकारी ने तत्काल कैमरे को ठीक कराने और सतत् क्रियाशील रखने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि रैन बसेरे में सभी मूलभूत सुविधाएं निरंतर सुनिश्चित की जाएं तथा साफ-सफाई एवं व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि शीतलहर के दृष्टिगत आमजन को ठंड से सुरक्षित रखना जिला प्रशासन की शीर्ष प्राथमिकता है। शासन की मंशा के अनुरूप ठंड से बचाव हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं प्रभावी रूप से लागू की जाएं।उन्होंने कहा कि इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संबंधित अधिकारियों को नियमित निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो और जरूरतमंदों को समय पर राहत उपलब्ध हो।

जिलाधिकारी स्वयं लगातार सक्रिय रहकर ठंड से बचाव के इंतजामों का जायजा ले रहे हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी महोदय ने चिउरहा स्थित कान्हा गोशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोवंश शेड, भूसा–चोकर, अन्य पोषक आहार और हरे चारे आदि की व्यवस्था की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान लगभग 55 कुंतल भूसा, लगभग 12 कुंतल चोकर सहित गुड़ व अन्य पोषक आहार उपलब्ध था। साथ ही अलाव भी जल रहा था। अपर जिलाधिकारी महोदय ने गोवंश के लिए ठंड के दृष्टिगत सभी आवश्यक इंतजामों को सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया।

इसके अलावा जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों ने क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर ठंड से राहत इंतजामों का जायजा लिया।

WhatsApp Image 2026 05 14 at 7.32.32 PM
homeslider Uttar Pradesh

बैकुंठधाम में दिल छू लेने वाला दृश्य, प्रतीक की बेटी संग अखिलेश का वीडियो वायरल

Prateek Yadav :  लखनऊ के बैकुंठधाम श्मशान घाट पर गुरुवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार किया गया। पूरे सैफई परिवार और समर्थकों के बीच माहौल बेहद भावुक और शोकाकुल रहा। इस दुख की घड़ी में एक ऐसा पल सामने आया जिसने हर किसी की आंखें नम कर […]

Read More
Delhi Work from Home
Uttar Pradesh

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला : हफ्ते में दो दिन वर्क फ्रॉम होम और मेट्रो मंडे लागू

Delhi Work from Home : दिल्ली में ट्रैफिक, प्रदूषण और बढ़ते ईंधन उपयोग को नियंत्रित करने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कई बड़े और प्रभावी फैसलों की घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद दिल्ली सरकार ने “मेरा भारत, मेरा योगदान” अभियान की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य देश में संसाधनों […]

Read More
prateek yadav death
Uttar Pradesh

संदिग्ध परिस्थितियों में प्रतीक यादव की मौत, NHRC से जांच की मांग

Pratik Yadav’s Death : समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव की मौत का मामला अब राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) तक पहुंच गया है। मानवाधिकार संस्था DK Foundation ने इस मामले को संदिग्ध बताते हुए NHRC में शिकायत दर्ज कराई है। संस्था ने दावा किया है कि यह मामला सामान्य मौत नहीं […]

Read More