गरीब मजलूमों के लिए मसीहा बने इंस्पेक्टर हजरतगंज

Untitled 3 copy 16
  • ठिठुरती सर्दी में इंसानियत और रहमदिली की मिसाल कायम की,
  • बेसहारा लोगों को कंबल ओढ़ाकर यूपी पुलिस का बढ़ाया मान
  • पुलिस के हाथों कंबल मिलते ही बेसहारा लोगों ने दी दुआएं

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। वैसे तो गाहे-बगाहे पुलिस पर अंगुलियां उठती रहती है कि खाकी वर्दी वाले बेरहम होते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है कुछ ऐसे भी पुलिसकर्मी हैं जो गरीब मजलूमों की खैरख्वाह बनने के लिए भी हमेशा तत्पर रहते हैं। बताते चलें कि इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह दो दिन पहले दल-बल के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे कि इसी दौरान उनकी निगाह कुछ ऐसे लोगों पर पहुंची तो देखा कि सड़क किनारे कड़ाके के ठंड में कुछ लोग कंपकंपा रहे हैं। इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह उस कुछ नहीं बोले, लेकिन उनके अंदर की आत्मा पुकारने लगी कि विक्रम सिंह कुछ कर दिखाओ। इसके बाद वह करीब साढ़े तीन सौ कंबल ख़रीदा। अपने इंस्पेक्टर के हाथों कंबल देख मातहत भी खुश हुए।

सूबे की राजधानी के हजरतगंज और आसपास बच्चे, बूढ़े और महिलाएं भीख मांगकर जीवन यापन करने वाले कईयो ठिठुरन भरी सर्दी से कंपकंपा रहे थे कि इसी दौरान इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह मानों उनके लिए एक फ़रिश्ते की तरह उनके सामने खड़े हुए तो ठंड से कंपकंपा रहे लोगों के चेहरे खिल उठे। सड़क किनारे फुटपाथ पर बैठे गरीब मजलूमों को इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने जैसे ही उन्हें गर्म कंबल ओढ़ाया तो उनके आंखों से खुशी के आंसू निकल पड़े।

 

कंबल मिलते ही गरीब मजलूमों ने इंस्पेक्टर सहित सभी पुलिसकर्मियों को खूब दुआएं दी। वहीं इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह ने गरीब बेसहारा लोगों को कंबल बांटकर मानो पुलिस महकमे का मान बढ़ाया। वैसे तो अक्सर यूपी पुलिस के लिए अंगुलियां उठती रहती हैं, लेकिन इन्हीं में कुछ ऐसे भी पुलिसकर्मी हैं जो अपनी कमाई का दस प्रतिशत गरीब मजलूमों में भी खर्च करते हैं जैसे कि इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने गरीब बेसहारा लोगों के लिए मसीहा बनकर सामने आए।

Spread the love

Businessman
Central UP

व्यापारी की पहचान सम्मान के साथ हो: संदीप बंसल

Businessman लालबाग ऑटोमोबाइल एसोसिएशन का गठन लखनऊ। लालबाग हजरतगंज परिक्षेत्र में तीन सितंबर स्वदेशी व्यापारी कुंभ की तैयारियों के संदर्भ में व्यापारी जोड़ों सदस्यता एवं संपर्क अभियान को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि स्वदेशी व्यापारी कुंभ का मुख्य उद्देश्य व्यापारी की पहचान को बदलना, […]

Spread the love
Read More
Election
Central UP homeslider

प्रत्येक बूथ को मजबूत किया जाए: जिलाध्यक्ष

Election बूथ अध्यक्ष प्रत्येक बूथ पर 20 मतदाता बढ़ाने में जुटे सपा जिला पदाधिकारियो की समीक्षा बैठक लखनऊ। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय कैसरबाग पर पदाधिकारियों की मासिक बैठक आहूत की गयी। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ ने की। बैठक का संचालन जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान ने किया। बैठक को सम्बोधित करते […]

Spread the love
Read More
Journalist
Central UP homeslider

मान्यता प्राप्त पत्रकार ही असली पत्रकार? हजरतगंज की घटना ने खड़े किए कई सवाल

Journalist पत्रकार कौन यह तय करने का अधिकार मान्यता प्राप्त पत्रकार संगठन को कबसे? ध्यान रहे पत्रकार वही जिसे सामाजिक व किसी अखबार संस्था की मान्यता हो। सरकारी मान्यता प्राप्त पत्रकार कभी सरकार के गलत फैसलों की आलोचना लिख सकता है क्या? विजय श्रीवास्तव लखनऊ । लखनऊ में पिछले दिनों हज़रत गंज चौराहे पर अजीबोगरीब […]

Spread the love
Read More