IIT कानपुर की बड़ी पहल: अब मरीज के अनुसार बनेगा 3D स्पाइन इम्प्लांट

हड्डी और रीढ़ की बीमारियों के इलाज में उत्तर प्रदेश जल्द ही नई तकनीकी क्रांति का गवाह बनने जा रहा है। आईआईटी कानपुर ने स्वदेशी थ्रीडी-प्रिंटेड हड्डी और स्पाइन इम्प्लांट विकसित करने की दिशा में अहम कदम बढ़ाया है। इस पहल से देश में स्पाइन सर्जरी को अधिक सुरक्षित, सटीक और किफायती बनाया जा सकेगा। आईआईटी कानपुर और डिकुल एएम प्राइवेट लिमिटेड के बीच हुए समझौते के तहत मरीज की शारीरिक संरचना के अनुरूप इम्प्लांट डिजाइन किए जाएंगे। मौजूदा समय में अधिकतर सर्जरी में सामान्य डिजाइन वाले इम्प्लांट लगाए जाते हैं, जो हर मरीज के लिए पूरी तरह उपयुक्त नहीं होते। नई तकनीक इस कमी को दूर करेगी।

इस महत्वाकांक्षी परियोजना का संचालन आईआईटी कानपुर के बीएसबीई विभाग के प्रोफेसर अशोक कुमार के नेतृत्व में किया जा रहा है। क्लीनिकल परीक्षणों के लिए वर्धा का दत्ता मेघे इंस्टीट्यूट इस प्रोजेक्ट से जुड़ा है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि इम्प्लांट पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी हों। 3D प्रिंटिंग तकनीक की मदद से बनाए जाने वाले इम्प्लांट मरीज की हड्डियों के सटीक माप के अनुसार तैयार होंगे। इससे ऑपरेशन के बाद जटिलताओं की संभावना कम होगी और मरीज जल्दी स्वस्थ हो सकेगा। साथ ही, सर्जरी की सफलता दर में भी उल्लेखनीय सुधार होगा।

 शिक्षा, किसान और सोशल मीडिया मुद्दों पर सरकार-विपक्ष आमने-सामने

इस परियोजना की खास बात यह है कि इसमें बायोडिग्रेडेबल इम्प्लांट पर भी काम किया जा रहा है। ऐसे इम्प्लांट समय के साथ शरीर में घुल जाते हैं, जिससे दोबारा ऑपरेशन की आवश्यकता कम हो जाती है। यह तकनीक बुजुर्ग और गंभीर मरीजों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद साबित होगी। अब तक इस तरह की उन्नत चिकित्सा सामग्री विदेशों से मंगाई जाती थी, जिससे इलाज बेहद महंगा हो जाता था। स्वदेशी निर्माण से न केवल लागत घटेगी, बल्कि भारत की मेडिकल डिवाइस इंडस्ट्री को भी मजबूती मिलेगी।

आईआईटी कानपुर के निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने कहा कि इस तरह की बहु-संस्थागत साझेदारियां देश को चिकित्सा नवाचार के क्षेत्र में आगे ले जाएंगी। यह पहल आम मरीजों के लिए कम खर्च में बेहतर इलाज और तेजी से रिकवरी की नई उम्मीद लेकर आई है।

homeslider International Politics

बालेन सरकार में नर्स बनी स्वास्थ्य मंत्री

संपूर्ण नर्सिंग परिवार के लिए गौरव का क्षण – एम्स कॉलेज ऑफ नर्सिंग नई दिल्ली उमेश चन्द्र त्रिपाठी काठमांडू। नेपाल में नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री बालेन शाह के नेतृत्व में नई सरकार ने कमान संभाल ली है। इस सरकार में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी से संबद्ध रखने वाली मेडिकल प्रोफेशनल निशा मेहता को स्वास्थ्य मंत्रालय की अहम जिम्मेदारी […]

Read More
Health

सुबह बासी मुंह पानी पीना: कब फायदेमंद और कब हानिकारक

सुबह उठते ही पानी पीना कई स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार लाभकारी है। परंतु सभी लोगों के लिए यह आदत सुरक्षित नहीं होती। अगर किसी के मुंह या दांत में समस्या है, तो बिना कुल्ला पानी पीना उनके लिए हानिकारक हो सकता है। पायरिया, मुंह के अल्सर या मुंह का कैंसर जैसी समस्याओं वाले लोग सीधे […]

Read More
homeslider International Politics

पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश कुमार लेखक की गिरफ्तारी से नेपाल में पसरा सन्नाटा

दहशत में हैं भ्रष्टाचारी नेता और अफसर उमेश चन्द्र त्रिपाठी काठमांडू।  नेपाल में सत्ता परिवर्तन की अनुभूति का आगाज आगजनी और प्रदर्शनों से होगा, नेपाल की जनता ने ऐसा नहीं सोचा था। ठीक है राजनीति में “बदले की भावना” भी एक अध्याय है लेकिन इसके लिए थोड़ा इंतजार ठीक था। माना कि पूर्व पीएम और […]

Read More