बिजनौर: पांच हजार की घूस लेते लेखपाल तहसील परिसर से गिरफ्तार

Untitled 5 copy 22
  • एंटी करप्शन टीम ने पीड़ित की शिकायत पर दबोचा

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश और डीजीपी राजीव कृष्ण के निर्देशन में घुसखोर कर्मियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भ्रष्टाचार संगठन मुरादाबाद इकाई की टीम ने मंगलवार को पांच हजार रुपए की घूस लेते बिजनौर सदर तहसील में तैनात लेखपाल राघवेन्द्र उर्फ रवीन्द्र कुमार भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया। लेखपाल ने बिजनौर जिले के हीम पुर दीपा थाना क्षेत्र स्थित नानूपुरा गांव निवासी धर्मेन्द्र सिंह से खतौनी के नाम एवं दुरुस्त करने के एवज में पांच हजार रुपए घूस लेने की मांग की थी।

पीड़ित धर्मेन्द्र सिंह ने इसकी शिकायत भ्रष्टाचार संगठन मुरादाबाद इकाई को दी थी। शिकायत मिलते ही एंटी करप्शन के निरीक्षक कृष्ण अवतार की टीम ने बिजनौर सदर तहसील में तैनात बागपत जिले के बड़ौत थाना क्षेत्र स्थित सिकोहोपुर निवासी लेखपाल राघवेन्द्र उर्फ रवीन्द्र कुमार भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि शिकायत के बाद टीम ने ट्रैप लगाकर पीड़ित को रूपए देने के लिए भेजा। मंगलवार को उसने तहसील परिसर में बने कमरा नंबर 24 बुलाया था कि घूस लेते रंगे हाथों एंटी करप्शन टीम ने रिश्वतखोर लेखपाल को धरदबोचा।

Untitled 8 copy
Entertainment homeslider National Politics West Bengal

थलपति की विजयः तमिलनाडु में पहली बार दोनों बड़ी पार्टियां हारीं

AIDMK और DMK को हरा TVK ने तमिलनाडु में रचा बड़ा इतिहास दक्षिण के राज्यों में अभिनेताओं को देवता की तरह पूजते हैं लोग एनटी रामाराव, जयललिता और अब विजय, सभी सिनेमा के बड़े स्टार धर्मेंद्र सिंह यादव लखनऊ। तमिलनाडु में शुरू से ही यह ट्रेंड रहा है कि वहां फिल्मी दुनिया के नायकों को […]

Read More
Mamata Banerjee
homeslider Politics West Bengal

अब महाभारत की ‘द्रोपदी’ बन सकती हैं बंगाल की महारानी

शुभेंदु अधिकारी समेत इन पांच नामों पर हो सकती है चर्चा एक दो और नाम हैं रेस में शामिल, लेकिन कोई बड़ी संभावना नहीं न्यूज रूम से अंशिका यादव लखनऊ। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 15 बरसो के बाद हार की कगार पर हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) उन्हें 15 साल लम्बे शासन से […]

Read More
Untitled 5 copy
homeslider Politics West Bengal

यकीनन…चार मई, दीदी गईः बंगाल को ‘लियारी’ बना गई

वोटरों के कारण ममता ने अपनी सियासी जमीन खोई बंगाल की जनता ने नहीं दिखाई ममता, वोटरों की बर्बरता से हार गईं दीदी कोलकाता बीजेपी दफ्तर से आशीष द्विवेदी की लाइव रिपोर्ट ममता बनर्जी ने अपने 15 साल के हुकूमत के दौरान बंगाल को पूरी तरह से गुंडों के हाथ में गिरवी रख दिया था। […]

Read More