पाक नौसेना में शामिल हुआ MILGEM क्लास युद्धपोत PNS खैबर

pak naval shup 1766385793

इस्लामाबाद: गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान ने एक बार फिर अपनी सैन्य प्राथमिकताओं को साफ कर दिया है। आम जनता महंगाई और कर्ज के बोझ से परेशान है, लेकिन पाकिस्तान की सरकार और सेना लगातार रक्षा ताकत बढ़ाने पर जोर दे रही है। इसी कड़ी में तुर्किये में बना अत्याधुनिक युद्धपोत PNS Khaibar आधिकारिक तौर पर पाकिस्तानी नौसेना में शामिल कर लिया गया है।

यह जहाज MILGEM क्लास का दूसरा पोत है, जिसे तुर्किये-पाकिस्तान रक्षा सहयोग के तहत तैयार किया गया है। PNS खैबर की कमीशनिंग सेरेमनी इस्तांबुल नेवल शिपयार्ड में आयोजित हुई, जिसमें तुर्किये के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन और पाकिस्तान के नौसेना प्रमुख एडमिरल नवीद अशरफ मौजूद रहे। इस मौके पर दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बताया गया। समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति एर्दोगन ने तुर्किये और पाकिस्तान के ऐतिहासिक रिश्तों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों की दोस्ती समय की कसौटी पर खरी उतरी है और भविष्य में भी यह संबंध और प्रगाढ़ होंगे। इस बयान को हाल के क्षेत्रीय घटनाक्रमों से जोड़कर देखा जा रहा है, जहां तुर्किये ने कई मौकों पर पाकिस्तान का खुलकर समर्थन किया है।

IND vs NZ: इस दिन से शुरू होगी भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज

MILGEM क्लास के ये युद्धपोत आधुनिक हथियार प्रणालियों, उन्नत रडार, एडवांस सेंसर और लेटेस्ट कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम से लैस हैं। ये जहाज एंटी-सबमरीन वॉरफेयर, एयर डिफेंस और सतह पर होने वाले युद्ध अभियानों में सक्षम माने जाते हैं। पाकिस्तान और तुर्किये के बीच 2018 में चार MILGEM क्लास जहाजों के निर्माण का समझौता हुआ था। इसके तहत दो जहाज तुर्किये में और दो पाकिस्तान में बनाए जाने हैं। PNS खैबर के शामिल होने के साथ ही तुर्किये में बनने वाले दोनों जहाज पूरे हो चुके हैं।

Spread the love

Arunachal Pradesh
International

अरुणाचल के चांगलांग में उग्रवादी हमला, एक जवान शहीद और चार घायल

Arunachal Pradesh: भारत-म्यांमार सीमा से लगे अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में मंगलवार सुबह सुरक्षा बलों की गश्ती टीम पर संदिग्ध उग्रवादियों ने हमला कर दिया। अचानक हुई गोलीबारी में असम राइफल्स के एक जवान की मौत हो गई, जबकि चार अन्य जवान घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा […]

Spread the love
Read More
International

वैश्विक होड़ के बीच आपसी निर्भरता एक बड़ी सच्चाई- जयशंकर

शाश्वत तिवारी New York: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के उच्च स्तरीय सप्ताह के समापन पर विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने न्यूयॉर्क में प्रतिष्ठित एशिया सोसाइटी के मंच पर वैश्विक भू-राजनीति को लेकर भारत का दृष्टिकोण साझा किया। विदेश मंत्री ने वर्तमान दुनिया की गंभीर और चुनौतीपूर्ण स्थिति का खाका खींचते हुए विभिन्न वैश्विक संघर्षों […]

Spread the love
Read More
International

विश्व पर्यटन दिवस पर नेपाल में विदेशी पर्यटकों की सुविधाओं पर जोर

लुंबिनी में फ्री बस, होटल स्टे पर 15% छूट उमेश चन्द्र त्रिपाठी Nepal tourism day:  47 वें विश्व पर्यटन दिवस-2026 के अवसर पर सोट्टो नेपाल, लुंबिनी प्रदेश द्वारा सोनौली बॉर्डर के बेलहिया सीमा नाका पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष का मुख्य संदेश “डिजिटल एजेंडा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से पर्यटन […]

Spread the love
Read More