द आई स्कूल का दूसरा वार्षिक खेल-कूद समारोह

आशीष द्विवेदी

लखनऊ। लखनऊ के गोमतीनगर स्थित खरगापुर में द आई स्कूल का दूसरा वार्षिक स्पोर्ट्स प्रोग्राम धूमधाम से आयोजित हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अर्पणा यादव ने शिरकत की। विशेष अतिथियों में डॉ. शिवम कृष्ण (डायरेक्टर इकाना हॉस्पिटल), ब्रह्म देव यादव (देवा, जिला अध्यक्ष भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख कुदरहा बस्ती) शामिल रहे।

 

स्कूल के संस्थापक अंबिका यादव व मनोज यादव, ओपी दुबे, लखनऊ यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर एस.पी. सिंह, विजय सिंह यादव, रवि देहाती, विशाल मिश्रा, ललित राजपूत सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

प्रिंसिपल निकी गुप्ता, नीलम मिश्रा, दिव्या मालवीय, शालिनी श्रीवास्तव, मधु, प्रीति, दर्शिका, समरीन, निर्मला सिंह  और अन्य शिक्षकों ने कार्यक्रम को सफल बनाया।

हजारों की संख्या में अभिभावक, स्थानीय लोग और मेहमानों की मौजूदगी में बच्चों ने दौड़, जंपिंग, रिले और अन्य खेलों में हिस्सा लिया। विजेताओं को पुरस्कार वितरित कर मुख्य अतिथियों ने उनका उत्साहवर्धन किया।

यह आयोजन न केवल शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देता है, बल्कि टीमवर्क, अनुशासन और आत्मविश्वास जैसे गुणों का विकास भी करता है। बच्चों की मुस्कान और तालियों की गड़गड़ाहट ने पूरे वातावरण को जीवंत बना दिया। स्कूल की इस पहल से युवा पीढ़ी में खेल भावना जागृत हो रही है। सभी ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

Central UP homeslider Uttar Pradesh

परिवहन विभाग का अनुबंधित बसों पर कोई नहीं नियंत्रण

यात्रियों के बजाए अवैध तरीके से कर रही सामान की ढुलाई परिवहन मंत्री के निर्देशों की खुलेआम हो रही अवहेलना नया लुक संवाददाता लखनऊ। परिवहन मंत्री के निर्देश के बाद भी विभागीय अधिकारियों का अनुबंधित बसों के संचालन पर कोई नियंत्रण नहीं है। यही वजह है कि बस यात्रियों के बजाए अनधिकृत वस्तुओं की ढुलाई […]

Read More
Central UP

भारी भरकम बजट के नाम पर BJP सरकार का भारी भरकम गुमराह करने वाला बजट: डीपी यादव

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी की भाजपा सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट पर अपनी प्रक्रिया व्यक्त करते हुए समाजवादी पार्टी के नेता डी.पी.यादव ने कहा कि भारी भरकम बजट के नाम पर भाजपा सरकार का यह बजट उत्तर प्रदेश के लोगों को भारी भरकम धोखा देने वाला और गुमराह करने वाला बजट है।उन्होंने […]

Read More
Central UP homeslider

आशियाना: दूसरी महिला से रंगरलियां मनाने का विरोध विवाहिता को पडा भारी

पति ने कमरे में बंद कर बेल्ट से पीटा ए अहमद सौदागर लखनऊ। आशियाना थाना क्षेत्र में एक विवाहिता को अपने दूसरी महिला से रंगरलियां मनाने का विरोध करना भारी पड गए। पति ने उसे कमरे में बंद करके बेल्ट से जमकर पीट दिया। पीडिता ने थाने पहुंचकर पुलिस से गुहार लगाई। पुलिस केस दर्ज […]

Read More