Headline

एम-पैक्स सदस्यता में महराजगंज ने रचा कीर्तिमान

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज! एम-पैक्स सदस्यता महाभियान 2025 में ऐतिहासिक सफलता हासिल करने पर महराजगंज जनपद को प्रदेश स्तर पर विशेष सम्मान मिला है। लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित सहकारिता विभाग के युवा सहकार सम्मेलन-2025 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद की शानदार उपलब्धि के लिए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

एम-पैक्स सदस्यता महाभियान के तहत महराजगंज ने प्रदेश में सर्वाधिक 1.22 लाख नए सदस्य जोड़ने के साथ-साथ 28 हजार किसानों को ऑनलाइन सदस्य बनाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया। यह उपलब्धि प्रदेश के अन्य जिलों के लिए मिसाल बनी है।

सहकारिता विभाग द्वारा 12 सितंबर 2025 को शुरू किए गए बी-पैक्स सदस्यता महाभियान का उद्देश्य किसानों को बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समितियों से जोड़ना था। इस अभियान की विशेषता रही सभी किसानों को “कृषक पंजिका” प्रदान करना।

जिलाधिकारी की पहल पर महराजगंज में उर्वरक वितरण को शत्-प्रतिशत कृषक पंजिका से जोड़ा गया, जिससे व्यवस्था पारदर्शी बनी और किसानों की सहभागिता तेजी से बढ़ी।

तहसील व ब्लॉक स्तर के अधिकारियों और समिति सचिवों को सहकार सारथी के रूप में नामित कर युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य दिया गया, जिससे अभियान को गति मिली। परिणामस्वरूप निर्धारित 30 हजार के लक्ष्य के सापेक्ष जनपद ने 1.27 लाख सदस्य जोड़कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। प्रति पैक्स औसतन 1300 से अधिक नए सदस्य जुड़े, जो अपने आप में रिकॉर्ड है।

गोंडा में ब्लैकमेलिंग से टूटा इंजीनियर

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने इस उपलब्धि का श्रेय सहकारिता विभाग की पूरी टीम को देते हुए कहा कि यह अभियान जिला सहकारिता आंदोलन को सुदृढ़ करने का मॉडल बनकर उभरा है। इसका लाभ किसानों को रबी सीजन में खाद वितरण व्यवस्था में भी स्पष्ट रूप से मिला है।

एआर कोऑपरेटिव सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि सदस्यता अभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों को संस्थागत ऋण, खाद-बीज, उर्वरक, कृषि यंत्र, विपणन और सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना है। ऑनलाइन सदस्यता सुविधा से युवा किसानों की भागीदारी भी बढ़ी।

अभियान के दौरान ग्राम स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम, शिविर, डिजिटल प्लेटफॉर्म और समितियों की क्षमता वृद्धि पर विशेष जोर दिया गया। इसके चलते महराजगंज मंडल में पहले स्थान पर रहा, जबकि प्रदेश में शाहजहांपुर दूसरे, उन्नाव तीसरे, खीरी चौथे और बुलंदशहर पांचवें स्थान पर रहे।

जिलाधिकारी ने कहा कि सशक्त पैक्स के माध्यम से किसान आत्मनिर्भर बनेंगे, ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और कृषि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा। महराजगंज का यह मॉडल प्रदेश के अन्य जिलों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा।

Health homeslider

ज़ाइडस लाइफ़साइंसेज ने भारत में पहली बार लॉन्च की किफायती, ड्रग-फ्री हैंडहेल्ड सांस की डिवाइस पेपेअर’टीएम

लखनऊ। एक इनोवेशन-आधारित इंटरनेशनल लाइफ-साइंसेज कंपनी, ज़ाइडस लाइफ़साइंसेज लिमिटेड (अपनी सहायक/संबद्ध कंपनियों सहित, जिसे आगे “ज़ाइडस” कहा गया है), ने पेपेअर’टीएम लॉन्च किया है। यह भारत का पहला किफायती ऑसिलेटिंग पॉजिटिव एक्सपायरेटरी प्रेशर (ओपीईपी) डिवाइस है, जिसमें 3-रेज़िस्टेंस सिस्टम दिया गया है। यह डिवाइस सीओपीडी, अस्थमा और ब्रोन्किइक्टेसिस से पीड़ित मरीजों में छाती की जकड़न […]

Read More
homeslider International

‘पावर ब्लू, बेबी ब्लू नहीं’: ट्रंप के आदेश पर लाल, सफेद और नीले रंग में रंगेगा एयर फोर्स वन

International: संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति विमान एयर फोर्स वन के रंग-रूप में बड़ा बदलाव करने का आदेश दिया है। अमेरिकी वायुसेना के मुताबिक अब यह प्रतिष्ठित विमान लाल, सफेद और गहरे नीले रंग की नई पेंट स्कीम में नजर आएगा। ट्रंप का कहना है कि यह रंग संयोजन अमेरिकी ध्वज […]

Read More
homeslider International

ईयू ने भारत में खोला पहला ‘मोबिलिटी ऑफिस’, डॉ. जयशंकर ने किया उद्घाटन

   शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने 18 फरवरी को यहां भारत में यूरोपियन लीगल गेटवे ऑफिस का शुभारंभ किया। विदेश मंत्री ने नई दिल्ली में देश के पहले यूरोपीय लीगल गेटवे कार्यालय का उद्घाटन यूरोपीय आयोग की तकनीकी संप्रभुता, सुरक्षा और लोकतंत्र मामलों की कार्यकारी उपाध्यक्ष हेन्ना विर्ककुनेन और अंतरराष्ट्रीय […]

Read More