बुलंदशहर : पचास हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर

Untitled 8 copy 16
  • लूट, डकैती, हत्या जैसी संगीन वारदातों को अंजाम देकर फरार चल रहा था कुख्यात
  • दर्ज थे सैंतालीस मुकदमे, पुलिसकर्मी भी घायल
  • पुलिस को मौके से अवैध तमंचा, कारतूस व मोटरसाइकिल बरामद

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। पचास हजार का इनामी आजाद पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। आजाद उर्फ ज़ुबैर उर्फ पीटर बुलन्दशहर में शनिवार देर रात एनकाउंटर में ढेर हुए कुख्यात बदमाश शातिर किस्म का अपराधी था। आजाद लूटपाट, चोरी, हत्या व डकैती की कई वारदातों में फरार चल रहा था। कुख्यात बदमाश आजाद के मेरठ, हापुड़, बिजनौर, दिल्ली, अंबेडकरनगर, अमरोहा, गाजियाबाद, हल्द्वानी सहित अन्य जिलों में कई घटनाओं को अंजाम दे चुका था। उसके खिलाफ कुल 47 आपराधिक मुकदमे दर्ज थे।

मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। पुलिस ने मौके से एक अवैध तमंचा, कारतूस व मोटरसाइकिल बरामद की है।
मेरठ जिले के श्याम नगर थाना क्षेत्र के लिसाड़ी गेट स्थित उमर गार्डन निवासी 35 वर्षीय आजाद उर्फ ज़ुबैर उर्फ पीटर शनिवार की देर रात अपने एक साथी के साथ मिलकर पिछली घटनाओं की तरह एक बार फिर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक बुलन्दशहर जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में मंडरा रहा था। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के मुताबिक मुताबिक इंस्पेक्टर कोतवाली देहात व इंस्पेक्टर गुलावटी दल बल के साथ सियाना रोड पर चेकिंग कर रहे थे कि इसी तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक संदिग्ध हालात में आते दिखाई दिए।

पुलिस टीम ने उन्हें रूकने का इशारा किया कि बदमाशों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग झोंकनी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से आजाद उर्फ ज़ुबैर उर्फ पीटर घायल हो गया। जबकि दोनों ओर से हुई फायरिंग के दौरान एक पुलिसकर्मी भी जख्मी हो गया। पुलिस घायल बदमाश को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं मौके का फायदा उठाते हुए आजाद का एक साथी मौके से भाग निकला। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के मुताबिक मुठभेड़ में ढेर हुआ कुख्यात बदमाश आजाद दो नवंबर 2025 को अपने साथियों के साथ मिलकर कोतवाली देहात क्षेत्र में एक व्यक्ति से मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल व नकदी लूट कर भाग निकला था। इस मामले में कुख्यात बदमाश आजाद की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उपमहानिरीक्षक ने पचास हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में ढेर हुए बदमाश के खिलाफ मेरठ, हापुड़, बिजनौर, दिल्ली, अंबेडकरनगर, अमरोहा, गाजियाबाद, हल्द्वानी सहित अन्य जिलों में कुल 47 आपराधिक मुकदमे दर्ज थे।

यूपी के सीएम एक्शन मूड में, सिलसिलेवार तरीके से हो रहा बदमाशों का सफाया

दो सौ 45 अपराधियों का हुआ अंत… यूपी पुलिस ने वर्ष 2017 से लेकर अबतक दो सौ 45 अपराधियों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया, जबकि 35 हजार से अधिक बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा। पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर अपराधियों के खिलाफ लगातार लगाम कसी जा रही है। इसी के तहत शनिवार की देर रात बुलन्दशहर पुलिस ने काफी दिनों से आतंक का पर्याय बने आजाद को भी मुठभेड़ के दौरान मार गिराया।

Spread the love

Crime News Uttar Pradesh

सुशांत गोल्फ सिटी: अगवा कर युवक की हत्या करने वाला हत्यारोपी गिरफ्तार

जान लेने के बाद कातिल शव को इंदिरा नहर में फेंक भाग निकला था ए अहमद सौदागर Lucknow: सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के चढ़ाई का पुरवा गांव निवासी चन्द्रशेखर यादव के भाई सुजीत यादव को अगवा कर उसकी हत्या करने वाले हत्यारोपी को इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी राजीव रंजन उपाध्याय की टीम ने बुधवार को […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

मोहनलालगंज में युवक पर तेजाब हमला, आरोपी गिरफ्तार

कोडरा मजरा कोडरा रायपुर गांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: दो दिन पहले मोहनलालगंज क्षेत्र के कोडरा मजरा कोडरा रायपुर गांव निवासी उमेश कुमार के ऊपर किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद जान से मारने की नीयत से तेजाब फेंक कर जख्मी करने वाले नामजद हमलावर को इंस्पेक्टर मोहनलालगंज […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

लखनऊ पुलिस की बहादुरी को सलाम, गोमती नदी में कूदे चालक को बचाया

आरक्षी खुद नाव चलाकर ओला चालक को बचाकर पुलिस महकमे का बढ़ाया मान कर्ज से परेशान होकर चालक ने जान देने के इरादे से गोमती नदी में लगाई थी छलांग पुलिस काउंसिल कर युवक परिजनों को सौंपा कुड़ियां घाट के पास हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: मदयेगंज थाना क्षेत्र में बुधवार को […]

Spread the love
Read More