जनपद बलिया चर्चित आयुष हत्याकांड: हत्या में शामिल चार बदमाश पुलिस मुठभेड़ में हुए लंगड़े, एक को दौड़ाकर पकड़ा

Policeman shot
  • कार, अवैध तमंचा व मोटरसाइकिल बरामद

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। बलिया जिले के बेल्थरा रोड क्षेत्र निवासी आयुष यादव हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। उभांव थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में शनिवार देर रात हुई पुलिस मुठभेड़ में हत्या में शामिल चार बदमाश घायल हो गए। जबकि एक बदमाश को पुलिस ने दौड़ाकर धरदबोचा। पूछताछ में बदमाशों ने बीते 13 दिसंबर को राहुल उर्फ आयुष यादव की हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की, जिससे हत्याकांड की साजिश का खुलासा हुआ।

अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार शुक्ल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि उभांव थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में कुछ बदमाश किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां दो चार पहिया वाहन और एक मोटरसाइकिल खड़ी मिली। पुलिस टीम घेरेबंदी कर उन्हें आत्मसमर्पण करने को कहा , लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में चार बदमाश घायल हो गए। एक बदमाश मौके से फरार हो गया था, जिसे बाद में पकड़ लिया गया। घायल बदमाशों की पहचान नितिश यादव, दिलीप यादव और सतीश यादव (सभी निवासी थाना भीमपुरा) के रूप में हुई है। एक अन्य बदमाश ने अपना नाम राहुल वर्मा निवासी थाना उभांव बताया।

पूछताछ के दौरान, इन आरोपियों ने बीते 13 दिसंबर को राहुल उर्फ आयुष यादव की हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पुलिस के अनुसार, नितिश, दिलीप और सतीश सीधे तौर पर आयुष यादव की हत्या को अंजाम देने वाले शूटर थे। एएसपी ने बताया कि राहुल वर्मा मुखबिरी का काम करता था। आयुष यादव की हत्या की साजिश राहुल वर्मा के भाई रोहित वर्मा, पवन सिंह, राज वर्मा और राबिन सिंह ने मिलकर रची थी। इस साजिश में आनंद वर्मा निवासी ग्राम डूमरी, थाना रामपुर (मऊ) को अहम कड़ी बताया गया है। उसने शूटरों को उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से 7.82 बोर पिस्टल (1 खोखा, 2 जिंदा कारतूस), .32 बोर पिस्टल (2 खोखा, जिंदा कारतूस), .315 बोर तमंचा (खोखा व जिंदा कारतूस), दो चार पहिया वाहन (हैरियर और औरा), एक बाइक बरामद किया है।

Spread the love

Crime News homeslider

सुल्तानपुर: शिक्षक और उनकी पत्नी की उन्हीं के स्कूल में निर्मम हत्या

दोहरे हत्याकांड की खबर मिलते ही इलाके में फैली सनसनी स्कूल परिसर में खून से लथपथ पड़ा मिला दंपति का शव पुलिस को मौके से कुल्हाड़ी व फावड़ा बरामद, पुलिस अधिकारी मौके पर कादीपुर थाना क्षेत्र में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow : सूबे में सनसनीखेज वारदात होने का सिलसिला थम नहीं […]

Spread the love
Read More
Crime News

ANTF यूनिट बाराबंकी: अवैध चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

10.936 किलोग्राम अवैध चरस, एक चार पहिया वाहन व एक मोबाइल फोन बरामद ए अहमद सौदागर ANTF Barabanki :  सूबे को नशामुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ यूनिट बाराबंकी ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से चार पहिया वाहन में लादकर अवैध मादक पदार्थों की सप्लाई करने जा रहे गिरोह का […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

सुशांत गोल्फ सिटी: DCM व ट्रेलर में आमने-सामने की टक्कर

DCM की ट्रेलर से भिड़ंत, चालक की मौत अहिमामऊ के संत नगर में हादसा ए अहमद सौदागर Lucknow: सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर पर अहिमामऊ स्थित संत नगर के पास मंगलवार सुबह तड़के DCM और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि DCM के परखच्चे उड़ गए और चालक […]

Spread the love
Read More