
हर वर्ष की तरह इस बार भी स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर कल्याणी नदी तट पर दीपदान और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया जाता है, जहां नदी में हजारों दीप विसर्जित कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाती है। इस वर्ष कार्यक्रम को और भव्य बनाने के लिए 23 जनवरी से नेता सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर राष्ट्र कथा आरंभ होगी, जो 25 जनवरी को गणतंत्र दिवस पूर्व संध्या पर दीपदान और सांस्कृतिक शाम के साथ समाप्त होगी। बैठक में राष्ट्र सेवा संकल्प के अध्यक्ष इंद्र प्रताप सिंह और संयोजक दुर्गा प्रसाद पांडेय ने कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा साझा की। गांव-गांव में बैठकें आयोजित कर लोगों से घरों पर तिरंगा फहराने और दीपावली की तरह घरों व मंदिरों में दीए जलाने की अपील की जाएगी।

सह संयोजक के रूप में निर्मल कुमार वैश्य और जिला पंचायत सदस्य नेहा सिंह नियुक्त किए गए। अन्य दायित्व गंगा बक्श सिंह, प्रमोद गुप्ता, राकेश सिंह, कमलेश वर्मा, राजेश सिंह, संतोष यादव, ज्ञानेंद्र तिवारी, रामनारायण मिश्रा आदि को सौंपे गए। बैठक में आरएसएस जिला कार्यवाह वेद त्रिवेदी, सह जिला कार्यवाह संजय सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। यह आयोजन राष्ट्रप्रेम और शहीदों के प्रति कृतज्ञता को बढ़ावा देगा।
