टैरिफ मेरा पांचवां पसंदीदा शब्द’, ट्रंप का बड़ा ऐलान

69437c60ed979 donald trump 180027214 16x9 1
  • नए साल से अमेरिका में होगी सबसे बड़ी टैक्स कटौती

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नॉर्थ कैरोलिना में दिए गए एक जोशीले भाषण में आर्थिक मोर्चे पर कई बड़े ऐलान किए। उन्होंने दावा किया कि नए साल से अमेरिका के इतिहास की सबसे बड़ी टैक्स कटौती लागू होने जा रही है, जिससे आम नागरिकों, कामगारों और वरिष्ठ नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा। ट्रंप ने कहा कि उनकी सरकार के फैसलों से महंगाई पर लगाम लग चुकी है और अमेरिका एक बार फिर वैश्विक ताकत के रूप में उभर रहा है।

अपने संबोधन में ट्रंप ने कहा कि आने वाले समय में टिप्स पर कोई टैक्स नहीं लगेगा, ओवरटाइम की कमाई पर भी टैक्स नहीं देना होगा और वरिष्ठ नागरिकों को सोशल सिक्योरिटी पर टैक्स से पूरी तरह राहत मिलेगी। उन्होंने इसे मध्यम वर्ग और मेहनतकश अमेरिकियों के लिए ऐतिहासिक फैसला बताया। ट्रंप के अनुसार, यह कदम न सिर्फ लोगों की जेब में पैसा बढ़ाएगा, बल्कि घरेलू खपत और अर्थव्यवस्था को भी मजबूती देगा।

डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले चार वर्षों की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि यह दौर अमेरिका के लिए संकट और गिरावट का समय था, जब पूरी दुनिया अमेरिका का मजाक उड़ाती थी। लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। उन्होंने कहा, “हम अमेरिका के सबसे शानदार दौर की शुरुआत कर रहे हैं, जिसे मैं अमेरिका का गोल्डन एज कहता हूं।” ट्रंप ने दावा किया कि बीते दस महीनों में सीमाएं सुरक्षित हुई हैं, महंगाई रुकी है, मजदूरी बढ़ी है और रोजमर्रा की चीजों की कीमतों में गिरावट आई है।

टैरिफ को लेकर ट्रंप ने अपने पुराने बयान को याद करते हुए कहा कि कभी ‘टैरिफ’ उनका पसंदीदा शब्द हुआ करता था, लेकिन अब यह उनका पांचवां पसंदीदा शब्द है। उन्होंने कहा कि टैरिफ का इस्तेमाल अमेरिकी मजदूरों और उद्योगों की सुरक्षा के लिए किया गया है। ट्रंप के अनुसार, उनकी सरकार ने विदेशी कारों पर 25 प्रतिशत, विदेशी स्टील पर 50 प्रतिशत तक टैरिफ लगाकर घरेलू उद्योगों को मजबूती दी है।

ऊर्जा नीति पर बोलते हुए ट्रंप ने कहा कि उनकी सरकार ने अमेरिकी ऊर्जा क्षेत्र के खिलाफ चलाए जा रहे कट्टर वामपंथी अभियानों को खत्म कर दिया है। उन्होंने ‘ग्रीन न्यू स्कैम’ को रद्द करने और ‘ड्रिल, बेबी, ड्रिल’ नीति को लागू करने का जिक्र किया। ट्रंप का दावा है कि इन फैसलों के बाद पेट्रोल की कीमतों में उल्लेखनीय गिरावट आई है।

इसके अलावा नॉर्थ कैरोलिना के फर्नीचर उद्योग को बचाने के लिए 25, 30 और 50 प्रतिशत तक टैरिफ लागू किए गए हैं। ट्रंप ने भरोसा जताया कि इन नीतियों से अमेरिका फिर से शक्तिशाली, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनेगा। उन्होंने कहा, “हम लड़ेंगे, हम जीतेंगे और अमेरिका को फिर से महान बनाएंगे।”

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज ग्रहों की चाल बदलेगी इन राशियों का भाग्य

Today’s Horoscope मेष : कार्यस्थल पर आ रही समस्या के निदान के लिए कार्यस्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें, तुरंत लाभ होगा। हवाई यात्रा के योग बन रहे हैं। पारमार्थिक कार्यों में शामिल होंगे। वृषभ : बेहतर उन्नति के लिए अपने व्यवहार और कार्य प्रणाली में बदलाव की जरूरत है। एक समय पर एक ही […]

Spread the love
Read More
Lucknow
homeslider Religion

गुरु रामदास जयंती कल 

Lucknow: सिख धर्म के चौथे गुरु रामदास जी की जयंती शुक्रवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर गुरुद्वारों में विशेष धार्मिक कार्यक्रम, कीर्तन, अरदास और लंगर का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालु गुरु रामदास जी के जीवन और उनकी शिक्षाओं को याद करते हुए मानव सेवा, विनम्रता और भाईचारे का संदेश […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider Religion

कैसे पहचानें कि दैवीय शक्ति आपकी मदद कर रही हैं

इन तीन संकेतों से कर सकते हैं आभास New Delhi: दुनिया में बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्हें उनके जीवन में दैवीय सहायता मिलती है। किसी को ज्यादा तो किसी को कम। कुछ तो ऐसे हैं। जिनके माध्यम से दैवीय शक्तियां अच्छा काम करवाती हैं। सवाल यह उठता है कि आम व्यक्ति कैसे पहचानें कि […]

Spread the love
Read More