कैश फॉर क्वेरी केस में महुआ मोइत्रा को बड़ी राहत

5096740 untitled 87 copy

नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा को कैश फॉर क्वेरी मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने इस प्रकरण में लोकपाल द्वारा पारित आदेश को रद्द कर दिया है। महुआ मोइत्रा ने लोकपाल के आदेश को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, जिस पर सुनवाई के बाद अदालत ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया।

महुआ मोइत्रा का आरोप था कि लोकपाल ने उनके द्वारा रखे गए तर्कों और जवाबों पर विचार किए बिना ही आदेश पारित कर दिया। उन्होंने कहा कि सीबीआई को चार्जशीट दाखिल करने की अनुमति देने का आदेश न केवल गलत है, बल्कि लोकपाल अधिनियम के प्रावधानों के भी विपरीत है। इसके साथ ही उन्होंने इसे प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का उल्लंघन बताया, क्योंकि उन्हें अपना पक्ष प्रभावी ढंग से रखने का मौका नहीं दिया गया।

इस मामले में सीबीआई ने महुआ मोइत्रा पर गंभीर आरोप लगाए थे। जांच एजेंसी ने 28 जुलाई को अपनी जांच रिपोर्ट लोकपाल को सौंपी थी। इसके बाद लोकपाल की सिफारिश पर सीबीआई ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत 21 मार्च को महुआ मोइत्रा और व्यवसायी दर्शन हीरानंदानी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। इसी आदेश को अब हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया है, जिससे मामले की दिशा बदलती नजर आ रही है।

गौरतलब है कि पिछली लोकसभा के दौरान दिसंबर 2023 में महुआ मोइत्रा को ‘अनैतिक आचरण’ के आरोप में संसद से निष्कासित कर दिया गया था। उस समय उन्होंने इस कार्रवाई को राजनीतिक साजिश करार दिया था और कहा था कि बिना उन्हें सफाई देने का अवसर दिए ही यह कठोर फैसला लिया गया। उन्होंने इस निष्कासन को सुप्रीम कोर्ट में भी चुनौती दी थी।

अधिकारियों के मुताबिक, सीबीआई ने जांच के दौरान जुटाए गए तथ्यों को लोकपाल के सामने रखा था और आगे की कार्रवाई उसी के आधार पर तय होनी थी। हालांकि अब हाईकोर्ट के फैसले के बाद इस मामले में कानूनी स्थिति पर दोबारा विचार किया जाएगा। अदालत के इस आदेश से राजनीतिक गलियारों में नई बहस शुरू हो गई है।

महुआ मोइत्रा हाल के दिनों में निजी जीवन को लेकर भी चर्चा में रही हैं। उन्होंने 5 जून को सोशल मीडिया पर बीजू जनता दल के पूर्व सांसद और वरिष्ठ अधिवक्ता पिनाकी मिश्रा के साथ केक काटते हुए तस्वीर साझा की थी और शुभकामनाओं के लिए लोगों का आभार जताया था। वहीं, 2024 के लोकसभा चुनाव में महुआ मोइत्रा ने भाजपा प्रत्याशी अमृता रॉय को हराकर कृष्णानगर सीट से एक बार फिर जीत दर्ज की।

National Politics

अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार: CM योगी

पुलिस विभाग में 4,543 नवचयनित उपनिरीक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने CM बोले- पहले आवेदन कोई करता था, परीक्षा कोई देता था और नौकरी किसी तीसरे को मिलती थी साढ़े नौ साल में 9.5 लाख से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, अकेले पुलिस में 2.30 लाख भर्तियां दीपावली के बाद […]

Read More
National

देहरादून में अमित शाह की जनसभा को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी

Dehradun: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उत्तराखंड दौरे को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। छह नवंबर को देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाली भाजपा की जनसभा और पदयात्रा में 25 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने का दावा किया गया है। पार्टी का कहना है कि इस कार्यक्रम […]

Read More
National

राष्ट्रीय एकता दिवस पर नौतनवां में गूंजा एकता का संदेश

पुलिसकर्मियों ने निकाली एकता दौड़ दिलाई गई राष्ट्रीय एकता की शपथ उमेश चन्द्र त्रिपाठी Nautanwa: नौतनवां महराजगंज राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को नौतनवां कस्बे में एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश देने के लिए पुलिस विभाग की ओर से एकता दौड़ मार्च निकाला गया। क्षेत्राधिकारी बसंत सिंह एवं थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के […]

Read More