पूर्व पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार बने शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। आयोग के जरिए से यूपी में माध्यमिक और उच्च शिक्षा स्तर पर शिक्षकों की भर्ती की जानी है।
वर्ष 1990 बैच के आईपीएस अफसर प्रशांत कुमार इसी साल के मई माह में रिटायर्ड हुए थे। रिटायरमेंट के बाद योगी सरकार ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। वह करीब डेढ़ साल तक उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक डीजीपी के तौर पर तैनात रहे और मुख्यमंत्री के सबसे भरोसेमंद अफसरों में उनकी गिनती रही है। प्रशांत कुमार मूल रूप से बिहार के सीवान जिले के निवासी हैं। वह अपने लंबे प्रशासनिक करियर के दौरान उन्होंने एडीजी मेरठ जोन, डीजी कानून-व्यवस्था और डीजी आर्थिक अपराध शाखा (EOW) जैसे अहम पदों पर काम किया।

बताया जा रहा है कि प्रशांत कुमार के पिता का नाम ललन प्रसाद है। उनकी पत्नी डिंपल वर्मा पूर्व आईएएस अधिकारी रह चुकी हैं और वर्तमान में उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (यूपी रेरा) में सदस्य के रूप में कार्यरत हैं। उल्लेखनीय है कि दिसंबर 2024 में प्रशांत कुमार को डीजी रैंक में पदोन्नति मिली थी। सरकार के इस फैसले को शिक्षा भर्ती प्रक्रियाओं को गति देने और आयोग के कामकाज को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Central UP Uttar Pradesh

प्रतिभा यादव ने किया माता पिता का नाम रोशन

सेवानिवृत जेल अधीक्षक की बेटी ने यूपी पीसीएस में प्राप्त की सफलता कार्याधिकारी पंचायती राज के पद पर हुआ चयन लखनऊ। प्रदेश कारागार विभाग से सेवानिवृत हुए जेल अधीक्षक शिवकुमार यादव की बेटी प्रतिभा यादव ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में सफलता हासिल कर माता पिता के साथ लखनऊ का नाम रोशन किया है। […]

Read More
homeslider International Politics

बालेन सरकार में नर्स बनी स्वास्थ्य मंत्री

संपूर्ण नर्सिंग परिवार के लिए गौरव का क्षण – एम्स कॉलेज ऑफ नर्सिंग नई दिल्ली उमेश चन्द्र त्रिपाठी काठमांडू। नेपाल में नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री बालेन शाह के नेतृत्व में नई सरकार ने कमान संभाल ली है। इस सरकार में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी से संबद्ध रखने वाली मेडिकल प्रोफेशनल निशा मेहता को स्वास्थ्य मंत्रालय की अहम जिम्मेदारी […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

नोएडा: समलैंगिक डेटिंग ऐप के जरिए दोस्ती कर ठगी और…

ब्लैकमेलिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, सरगना समेत 3 गिरफ्तार नोएडा के थाना सेक्टर-113 पुलिस ने समलैंगिक डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को फंसाकर लूटपाट करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में सरगना समेत तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ग्राइंडर (Grindr) ऐप पर लोगों से दोस्ती करते […]

Read More