बस्ती में दर्दनाक सड़क हादसा: अजमेर जा रही यात्री बस और ट्रक की टक्कर

basti accidents 1765856194133 1

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सोमवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। संतकबीरनगर से तीर्थनगरी अजमेर जा रही एक निजी यात्री बस की बडेवन फोरलेन पर एक तेज रफ्तार ट्रक से आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना कोतवाली बस्ती क्षेत्र के बडेवन फोरलेन के पास आधी रात के बाद हुई। जानकारी के अनुसार, बस में सवार अधिकतर यात्री तीर्थयात्रा पर अजमेर शरीफ जा रहे थे। अचानक विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

डीआईजी संजीव त्यागी ने बताया कि हादसे में दो बस चालकों और दो तीर्थयात्रियों समेत कुल चार लोगों की मौत हुई है। करीब 21 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल और आसपास के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बस में फंसे यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और प्रशासन की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। क्षतिग्रस्त बस से यात्रियों को निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

इस हादसे के कारण कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित हो गया, जिसे पुलिस ने बाद में बहाल कराया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और हालात पर नजर बनाए रखी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए अधिकारियों को तत्काल राहत कार्य तेज करने और घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

Spread the love

Politics Uttar Pradesh

राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की बड़ी बैठक, लखनऊ पहुंचेंगे बीएल संतोष

सुल्तानपुर में संघ-BJP की समन्वय बैठक, अरुण कुमार होंगे शामिल Lucknow:   उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के बीच समन्वय बढ़ाने की कवायद तेज हो गई है। इसी सिलसिले में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष आज […]

Spread the love
Read More
Politics Uttar Pradesh

BJP पर SP मुखिया का बड़ा वार, कहा – डबल इंजन, खोपड़ी भंजन

अखिलेश का BJP पर पलटवार, 50 मुद्दों पर योगी सरकार को घेरा Lucknow: समाजवादी पार्टी के 34 साल के शासनकाल को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से किए जा रहे हमलों पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने करारा पलटवार किया है। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक लंबी पोस्ट के […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

फ्लाईदुबई के को-पायलट की थी इजरायल पर हमले की साजिश?

फ्लाईदुबई को-पायलट की जुलाई में भी थी हमले की प्लानिंग? flydubai co-pilot : इजरायल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में को-पायलट द्वारा कथित तौर पर कॉकपिट में हमला किए जाने के मामले में जांच के दौरान चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओमानी को-पायलट हमाम अल-हम्मामी ने जुलाई में ही बेन गुरियन […]

Spread the love
Read More