हो सकता है परेशानी… इन राशियों को मिल सकता है अचानक धन का लाभ

ये बात सौ फीसदी सच है कि जीवन कर्म के हिसाब से चलता है, पर ये भी इतना ही सच है कि ग्रहों का साथ और इसकी दिशा–दशा भी आपके उतार–चढ़ाव, सफलता और कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद करती हैं। ग्रहों की दिशा और दशा बदलती रहती है और उसी हिसाब से भविष्य फल भी बदलता रहता है।

राजेन्द्र गुप्ता

मेष : आज का दिन कुल मिलकर अच्छा बीतने वाला है। हालांकि शारीरिक रूप से थकान महसूस कर सकते हैं। यात्रा से सावधान रहें। बच्चों की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है।

वृषभ : आज आप किसी भी कार्य को अच्छे से संपादित कर पाएंगे। परिवार के सदस्यों के प्रति अच्छा व्यवहार रहेगा। पिता से आर्थिक लाभ का संकेत हैं। दोस्तों के साथ घूमने का प्रोग्राम बना सकते हैं।

मिथुन : लाभ की दृष्टि से आज का दिन खास है। परिवार में भाई-बहनों के साथ खुशनुमा पल बिताने का अवसर मिलेगा। मन चंचल रहेगा, जिस कारण विचार बदलते रहेंगे। शारीरिक रूप से ऊर्जावान महसूस करेंगे।

कर्क : किसी कार्य को पूरा न कर पाने के कारण मन में ग्लानि का भाव रहेगा। आँखों से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ आपसी बहस हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई में सफलता मिलेगी।

गोरखपुर में सन्नाटा क्यों पसरा है भाई!

सिंह : आज आप आत्मविश्वास से भरे रहने वाले हैं। सरकारी काम से लाभ होने वाला है। पेट से संबंधित समस्या से परेशान हो सकते हैं। उतावलेपन के कारण व्यवहार में परिवर्तन होगा। सामाजिक कार्यों में मान-सम्मान मिलने वाला है।

कन्या : शारीरिक और मानसिक तौर पर कुछ हद तक परेशान रहने वाले हैं। कचहरी के काम से सावधान रहें। अचानक धन लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में धन खर्च होगा। गुस्से के कारण कोई आवश्यक काम बिगड़ सकता है।

तुला : आज का दिन शुभफलदायक साबित होने वाला है। दोस्तों के साथ मिलने-जुलने के कारण मन खुश रहेगा। अविवाहित जातकों को शादी का योग है। व्यापार में आमदनी बढ़ने की उम्मीद है।

वृश्चिक : घर में आनंद और उल्लास का माहौल रहेगा। नौकरीपेशा वाले लोगों के लिए आय का नया स्रोत बनने वाला है। कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिलने वाला है। सेहत अच्छी रहने वाली है।

स्त्रियों की हथेली में ये पाँच निशान होते हैं शुभ

धनु : सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता महसूस होगी। कार्य में मन नहीं लगने वाला है। कार्यस्थल पर अधिकारियों से मनमुटाव हो सकता है। घरेलू कार्यों को लेकर चिंता रहेगी।

मकर : नकारात्मक विचार हावी हो सकते हैं। गुस्से पर नियंत्रण रखना लाभकारी साबित होगा। अचानक यात्रा से लाभ का योग है। भागेदारी वाले कार्य में सहयोगी से संबंध खराब हो सकते हैं।

कुंभ : आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। सामाजिक जीवन में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ने वाली है। कार्यस्थल पर नए साथी बनने वाले हैं। वाहन सुख का सौभाग्य प्राप्त होगा।

मीन : परिवार में सुख और शांति का वातावरण रहेगा। कार्यस्थल पर आपका वर्चस्व रहने वाला है। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने वाले हैं। पहले से जो बीमार हैं उनका स्वास्थ्य अच्छा होगा।

homeslider Uttar Pradesh

होली पर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन लागू

होली के अवसर पर राजधानी Lucknow में रंग खेलने और विभिन्न जुलूसों व शोभायात्राओं को देखते हुए 4 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक कई प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और व्यवस्था बनाए रखने […]

Read More
homeslider Sports

ICC का बड़ा ऐलान, सेमीफाइनल में ये संभालेंगे जिम्मेदारी

 T20 World Cup 2026 के सेमीफाइनल मुकाबलों के लिए अंपायर और मैच रेफरी के नामों की घोषणा कर दी है। टूर्नामेंट अब निर्णायक दौर में पहुंच चुका है और खिताब से सिर्फ दो कदम दूर खड़ी चार टीमों के बीच मुकाबले 4 और 5 मार्च को खेले जाएंगे। पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को Eden Gardens, […]

Read More
homeslider National

PM मोदी के YouTube पर सब्सक्राइबर्स की संख्या सुनकर हो जाएंगे हैरान

भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi ने डिजिटल दुनिया में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। उनके आधिकारिक YouTube चैनल ने 30 मिलियन यानी 3 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही वे दुनिया के सबसे ज्यादा सब्सक्राइब किए जाने वाले वैश्विक नेता बन गए हैं। यह उपलब्धि केवल […]

Read More