इजरायली टॉप नेताओं से मुलाकात, निवेश और इनोवेशन सहयोग पर चर्चा

Untitled 10 copy 11

शाश्वत तिवारी

यरुशलम। विदेश मंत्री डॉ० एस० जयशंकर ने यहां इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत और इजरायल के बीच तकनीक, अर्थव्यवस्था, कनेक्टिविटी, कौशल एवं प्रतिभा और सुरक्षा सहित कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। अपने यूएई के आधिकारिक दौरे के बाद इजरायल पहुंचे डॉ. जयशंकर ने इससे पहले इजरायली राष्ट्रपति इसाक हर्ज़ोग से भी मुलाकात की, जहां दोनों पक्षों ने भारत- इजरायल रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा की और इसे आगे बढ़ाने पर चर्चा की। इस दौरान विदेश मंत्री ने क्षेत्र में स्थायी शांति के लिए भारत के पक्के समर्थन की पुष्टि की।

इसके अलावा जयशंकर ने इजरायल के अपने समकक्ष गिदोन सार के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस और बैठक भी की, जहां उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में आयोजित हनुक्का समारोह पर हुए आतंकी हमले पर गहरी संवेदना व्यक्त की और आतंकवाद की साझा चुनौती से लड़ने के साझा संकल्प को दोहराया। सार के साथ बैठक के बाद विदेश मंत्री जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा हमारी रणनीतिक साझेदारी और विभिन्न क्षेत्रों में इसे और आगे बढ़ाने पर उपयोगी चर्चा हुई। क्षेत्रीय घटनाक्रमों, गाजा शांति योजना और स्थायी एवं टिकाऊ शांति प्राप्त करने के प्रयासों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।

इसके साथ ही सार के साथ अपनी मुलाकात के दौरान डॉ० जयशंकर ने अपने प्रारंभिक वक्तव्य में कहा हम अपनी रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा करेंगे, जो पिछले दशक में वास्तव में बहुत महत्वपूर्ण रूप से विकसित हुई है। इसमें जी2जी (गवर्नमेंट टू गवर्नमेंट) आयाम, बी2बी (बिजनेस टू बिजनेस) आयाम और पी2पी (लोगों से लोगों के बीच) भी है। आज ऐसे बहुत सारे क्षेत्र हैं जिनमें हमारे संबंध किसी न किसी रूप में जुड़े हुए हैं। इसके अलावा डॉ० जयशंकर ने इजराइल के अर्थव्यवस्था और उद्योग मंत्री नीर बरकत से हुई मुलाकात में निवेश और इनोवेशन सहयोग को आगे बढ़ाने पर चर्चा की। उन्होंने दोनों देशों के बीच आर्थिक साझेदारी को और बढ़ावा देने के लिए भारत-इजरायल मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के जल्द निष्कर्ष पर भी विश्वास व्यक्त किया।

 

Spread the love

homeslider Religion

खुद का भविष्य जानने के दस तरीके

Astrology : हर व्यक्ति खुद का या दूसरों का भविष्य जानने को बहुत उत्सुक रहता है तभी तो देश में लाखों ज्योतिषी और बाबा लोग मौजूद हैं लेकिन क्या सचमुच ही ये लोग आपका भविष्य बताने में सक्षम हैं? हम आपको बताना चाहते हैं कि ऐसे कौन से तरीके हैं जिससे आप अपना भविष्य जान […]

Spread the love
Read More
Arunachal Pradesh
International

अरुणाचल के चांगलांग में उग्रवादी हमला, एक जवान शहीद और चार घायल

Arunachal Pradesh: भारत-म्यांमार सीमा से लगे अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में मंगलवार सुबह सुरक्षा बलों की गश्ती टीम पर संदिग्ध उग्रवादियों ने हमला कर दिया। अचानक हुई गोलीबारी में असम राइफल्स के एक जवान की मौत हो गई, जबकि चार अन्य जवान घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा […]

Spread the love
Read More
International

वैश्विक होड़ के बीच आपसी निर्भरता एक बड़ी सच्चाई- जयशंकर

शाश्वत तिवारी New York: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के उच्च स्तरीय सप्ताह के समापन पर विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने न्यूयॉर्क में प्रतिष्ठित एशिया सोसाइटी के मंच पर वैश्विक भू-राजनीति को लेकर भारत का दृष्टिकोण साझा किया। विदेश मंत्री ने वर्तमान दुनिया की गंभीर और चुनौतीपूर्ण स्थिति का खाका खींचते हुए विभिन्न वैश्विक संघर्षों […]

Spread the love
Read More