देहरादून में पत्रकार की मौत के मामले में हत्या व लूट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

FIR

देहरादून। पत्रकार पंकज मिश्रा की संदिग्ध मौत के मामले में मृतक के भाई अरविंद मिश्रा की तहरीर पर थाना राजपुर में पत्रकार अमित सहगल के खिलाफ हत्या, लूट और मारपीट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा 16 दिसंबर की देर रात 11 बजकर 56 मिनट पर भारतीय दंड संहिता की धारा 103, 304, 333 और 352 के तहत दर्ज किया गया। आलमबाग, लखनऊ निवासी अरविंद मिश्रा द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि 15 दिसंबर की रात अमित सहगल अपने एक अन्य साथी के साथ देहरादून के जाखन स्थित पंकज मिश्रा के किराये के मकान पर पहुंचा और जान से मारने की नीयत से बेरहमी से मारपीट की। आरोप है कि पंकज के सीने और पेट पर लात-घूंसे मारे गए, जिससे उनके मुंह से खून निकलने लगा। तहरीर के अनुसार, हमलावरों ने पंकज मिश्रा का मोबाइल फोन भी लूट लिया। जब उनकी पत्नी लक्ष्मी ने पुलिस को सूचना देने की कोशिश की तो उसके साथ भी मारपीट और बदसलूकी की गई।

घटना के बाद गंभीर रूप से घायल पंकज मिश्रा ने राहगीर के मोबाइल से पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन अत्यधिक चोट और भय के कारण परिजनों ने सुबह मेडिकल कराने की बात कही। 16 दिसंबर की सुबह करीब तीन बजे पंकज मिश्रा की तबीयत अचानक बिगड़ गई। दर्द से कराहते हुए वह बिस्तर से उठे और बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद उन्हें एंबुलेंस से दून अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से असंतुष्ट परिजनों ने चिकित्सकों के पैनल से दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। बुधवार को पैनल द्वारा पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस ने जाखन स्थित पंकज मिश्रा के आवास का निरीक्षण किया है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

Spread the love

NDA Meeting 2026
homeslider National

भारत मंडपम में जुटे NDA के दिग्गज, PM मोदी के पहुंचते ही बढ़ी बैठक की अहमियत

NDA Meeting 2026 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली में आयोजित की गई। इस बैठक में देशभर से भाजपा और सहयोगी दलों के वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सरकार की उपलब्धियों […]

Spread the love
Read More
Jharkhand News
homeslider Jharkhand

अंधविश्वास के नाम पर क्रूरता की हदें पार, युवक को झेलनी पड़ी खौफनाक यातना

Jharkhand News : देश लगातार विज्ञान, तकनीक और आधुनिक सोच की ओर बढ़ रहा है, लेकिन इसके बावजूद समाज के कुछ हिस्सों में अंधविश्वास आज भी गहरी जड़ें जमाए हुए है। झारखंड की राजधानी रांची के पास से सामने आई एक घटना ने एक बार फिर इस कड़वी सच्चाई को उजागर कर दिया है। यहां […]

Spread the love
Read More
TMC-Congress
homeslider West Bengal West Bengal

कांग्रेस-TMC के बीच नई सियासी चर्चा

TMC-Congress पश्चिम बंगाल की राजनीति एक बार फिर चर्चा के केंद्र में है। हाल के दिनों में सोशल मीडिया और विभिन्न राजनीतिक सूत्रों के हवाले से ऐसे दावे सामने आए हैं, जिनमें कहा जा रहा है कि कांग्रेस नेतृत्व ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी को पार्टी के कांग्रेस में विलय का प्रस्ताव दिया […]

Spread the love
Read More