हरिद्वार और ऋषिकेश कोहरे की गिरफ्त में, पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार

Untitled 6 copy 15

देहरादून/ हरिद्वार। उत्तराखंड में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मैदानी जिलों में लंबे समय से महसूस की जा रही हल्की गर्मी के बाद अब ठंड का असर साफ दिखाई देने लगा है। सोमवार सुबह हरिद्वार और ऋषिकेश में दिन की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई। इस वर्ष दिसंबर माह में अब तक बारिश न होने के कारण मौसम अपेक्षाकृत गर्म बना हुआ था, लेकिन अब तापमान में गिरावट के साथ ठंड ने रफ्तार पकड़ ली है। हरिद्वार, ऋषिकेश सहित आसपास के क्षेत्रों में सुबह के समय घनी धुंध छाई रही, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ। राज्य के पर्वतीय जिलों में हल्की धुंध के साथ ठंड का असर बढ़ गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में 20 दिसंबर तक मौसम शुष्क बना रह सकता है, लेकिन इसके बाद बदलाव के स्पष्ट संकेत हैं। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार 21 दिसंबर को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। वहीं 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है, जिससे पहाड़ों में ठंड और अधिक बढ़ सकती है।

हरिद्वार में घना कोहरा छाए रहने से शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक दृश्यता बेहद कम हो गई। ठंड के अचानक बढ़ने से बुजुर्गों और छोटे बच्चों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह-सुबह काम पर निकलने वाले लोगों को भी दिक्कतें झेलनी पड़ीं। हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर कोहरे के कारण वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर धीमी गति से वाहन चलाने पड़े। वहीं ऋषिकेश भी सुबह कोहरे के आगोश में नजर आया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। मौसम विभाग ने घने कोहरे और बढ़ती ठंड को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। विशेषकर वाहन चालकों को सावधानी बरतने और आवश्यक होने पर ही यात्रा करने की सलाह दी गई है।

homeslider Religion

जन्म कुंडली में लग्न नक्षत्र का महत्व: जानिए कैसे तय करता है आपका व्यक्तित्व और भाग्य

Religion News: हिंदू ज्योतिष शास्त्र में जन्म कुंडली के प्रत्येक भाव, ग्रह और नक्षत्र का अपना विशेष महत्व है। इनमें लग्न नक्षत्र को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। यह न केवल व्यक्ति के बाहरी व्यक्तित्व को दर्शाता है, बल्कि उसके सोचने-समझने के तरीके, व्यवहार, स्वभाव और जीवन के प्रति दृष्टिकोण की भी जानकारी देता है। […]

Read More
homeslider Politics Uttar Pradesh

अयोध्या दीपोत्सव से बदलेगी लाखों परिवारों की किस्मत! CM योगी ने बताया हर दीये का महत्व

Lucknow: अयोध्या में भव्य दीपोत्सव की तैयारियों और आयोजन के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामनगरी पहुंचने से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा की। इसमें उन्होंने दीपोत्सव को आस्था के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार के नए अवसरों से जोड़ते हुए इसकी महत्ता बताई। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री अयोध्या धाम […]

Read More
accidents homeslider Uttarakhand

उत्तराखंड में बड़ा हादसा! बदरीनाथ से उड़ान भरने के बाद हेलीकॉप्टर से टूटा संपर्क

Joshimath: उत्तराखंड के बदरीनाथ धाम से देहरादून के लिए उड़ान भरने के बाद एक हेलीकॉप्टर लापता हो गया है। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत कुल छह लोग सवार बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस, SDRF, सेना और ITBP की टीमें राहत एवं बचाव कार्य के लिए रवाना […]

Read More