बालिकाओं में हुआ आत्मसम्मान, सतर्कता, साहस और निर्णय क्षमता का सशक्त विकास

Untitled 11 copy 8
  • प्रदेश के 38,465 विद्यालयों में बालिकाओं को मिला आत्मरक्षा का प्रशिक्षण
  • शैक्षिक सत्र 2025-26 में अब तक का आंकड़ा, विद्यालय स्तर पर मिला है प्रशिक्षण
  • बालिकाओं को आत्मविश्वास, साहस और आत्मनिर्भरता का संबल दे रही सरकार: संदीप सिंह
  • बालिकाओं के शैक्षिक व व्यक्तित्व विकास के आवश्यक: मोनिका रानी

लखनऊ। बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के नेतृत्व और मार्गदर्शन में प्रदेश में बालिकाओं की सुरक्षा, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ करने की दिशा में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम ठोस और मापनीय परिणामों के साथ आगे बढ़ रहा है। यह पहल अब केवल नीतिगत घोषणा तक सीमित नहीं रही, बल्कि प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी 10,78,402 बालिकाओं के जीवन में स्पष्ट रूप से दिखाई देने वाला सकारात्मक परिवर्तन बन चुकी है।

शैक्षिक सत्र 2025-26 में अब तक (अद्यतन) प्रदेश के 38,465 विद्यालयों में कुल 10,78,402 बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है। ये आंकड़े केवल उन्हीं बालिकाओं के हैं, जिन्होंने विद्यालय स्तर पर रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण में सक्रिय सहभागिता की है। यह तथ्य कार्यक्रम की गंभीरता, सहभागिता और प्रभावशीलता को स्पष्ट रूप से रेखांकित करता है। यह प्रशिक्षण बालिकाओं को केवल आत्मरक्षा की तकनीकें ही नहीं सिखा रहा, बल्कि उनमें आत्मसम्मान, सतर्कता, साहस और निर्णय क्षमता का भी समग्र विकास कर रहा है।

विद्यालय परिसरों में नियमित अभ्यास और प्रशिक्षित मार्गदर्शन के माध्यम से बालिकाएं स्वयं को अधिक सुरक्षित, सजग और आत्मनिर्भर महसूस कर रही हैं। बता दें कि रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आज प्रशिक्षित बालिकाओं के माध्यम से सुरक्षित, सशक्त और निडर भविष्य की मजबूत नींव रखता हुआ स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से हम प्रदेश की बेटियों को केवल आत्मरक्षा के कौशल ही नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, साहस और आत्मनिर्भरता का संबल दे रहे हैं। विद्यालयों में दिया जा रहा यह प्रशिक्षण बालिकाओं को सुरक्षित भविष्य के लिए तैयार कर रहा है और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग व सशक्त बना रहा है। सरकार का स्पष्ट संकल्प है कि प्रत्येक प्रशिक्षित बालिका स्वयं को सक्षम और निडर महसूस करे।

  • संदीप सिंह, बेसिक शिक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश

₹2282.80 लाख की धनराशि हुई है स्वीकृत

भारत सरकार की पीएबी के अंतर्गत प्रतिवर्ष स्वीकृत बजट के माध्यम से संचालित इस कार्यक्रम के लिए शैक्षिक सत्र 2025-26 में प्रदेश के 45,656 उच्च प्राथमिक एवं कम्पोजिट विद्यालयों में क्रियान्वयन हेतु ₹2282.80 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसका उद्देश्य विद्यालय स्तर पर बालिकाओं को व्यवस्थित, नियमित और गुणवत्तापूर्ण आत्मरक्षा प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है।

‘वीरांगना’ मॉनिटरिंग पोर्टल का उपयोग कर हुई मॉनिटरिंग

कार्यक्रम की प्रभावी निगरानी और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए यूडीआईएसई+ के माध्यम से विकसित आईसीटी आधारित ‘वीरांगना’ मॉनिटरिंग पोर्टल का उपयोग किया जा रहा है। इस पोर्टल पर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली बालिकाओं की प्रतिदिन की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज की जाती है। साथ ही प्रशिक्षण वीडियो, बेस्ट प्रैक्टिसेज़, फोटोग्राफ्स और मोटिवेशनल कंटेंट भी उपलब्ध कराया गया है, जिससे विद्यालय स्तर पर प्रशिक्षण की गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके। रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण का प्रभाव विद्यालयों में प्रत्यक्ष रूप से दिखाई दे रहा है। आईसीटी आधारित ‘वीरांगना’ मॉनिटरिंग पोर्टल के माध्यम से प्रशिक्षण की सतत निगरानी, ऑनलाइन उपस्थिति रिकॉर्ड और गुणवत्तापूर्ण कंटेंट यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि बालिकाओं को नियमित और प्रभावी प्रशिक्षण मिले। यह कार्यक्रम शैक्षिक परिवेश को सुरक्षित बनाने के साथ-साथ बालिकाओं के व्यक्तित्व विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • मोनिका रानी, महानिदेशक, स्कूल शिक्षा

Spread the love

संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी
Crime News homeslider Uttar Pradesh

संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी

पुलिस महकमे में हड़कंप, बब्बर खालसा से जुड़े होने का दावा     -ए अहमद सौदागर लखनऊ । यूपी के संभल जिले में स्थित निर्माणाधीन श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को जान से मारने की धमकी मिली है। आचार्य ने विदेशी नंबर से आए धमकी भरे कॉल को लेकर संभल एसपी को […]

Spread the love
Read More
यूपी में 36 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश
accidents Uttar Pradesh

यूपी में 36 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश, 15 लोगों की गई जानें 63 जिलों में अतिवृष्टि, 117 मकान गिरे

  यूपी में 36 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश:   19 गुना ज्यादा बारिश, राहत आयुक्त ने डीएम को फील्ड में उतरने के निर्देश दिए ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में पिछले 36 घंटों से जारी मूसलाधार बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं।अतिवृष्टि और आंधी-तूफान से प्रदेश में 15 लोगों की मौत हुई हैं। वही […]

Spread the love
Read More
BKT
accidents Uttar Pradesh

बीकेटी में तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के बीच मकान की छत अचानक गिर गई

बीकेटी:  जबतक ग्रामीण पहुंचते तबतक हो चुकी थी बहुत देर, तेज बारिश के चलते नहीं आई आवाज भौली गांव में हुई घटना का मामला -ए अहमद सौदागर लखनऊ।बीकेटी थाना क्षेत्र के भौली गांव में शनिवार को तेज बारिश के दौरान जर्जर मकान की छत भरभराकर गिर गई। मलबे में दबकर 65 वर्षीय बजरंगी यादव की मौत […]

Spread the love
Read More