विजय दिवस पर बीर सैनिकों को किया गया याद 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां/महराजगंज। नगर पालिका परिषद नौतनवां के अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने आज विजय दिवस के अवसर पर उन वीर सैनिकों को याद किया जिनके साहस और बलिदान ने 1971 में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दिलाई।

अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि “वीर सैनिकों के पक्के इरादे और निस्वार्थ सेवा ने राष्ट्र की रक्षा की और भारत के इतिहास के पन्नो में गौरव का एक ऐसा पल दर्ज कराया जो शदियों तक याद रखा जाएगा उनकी बहादुरी को शत्-शत् नमन। पालिका अध्यक्ष ने ये बाते आज विजय दिवस के अवसर पर रेलवे स्टेशन स्थित शहीद स्थल पर नगर के पूर्व सैनिकों द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कही।

विजय दिवस के अवसर पर पूर्व सैनिकों द्वारा रेलवे स्टेशन परिसर से निकाले गए एक विशाल जुलूस में असिस्टेंट कमांडेंट भरत सिंह,नर बहादुर राना, रिटायर्ड सूबेदार रमेश चंद्र त्रिपाठी,सभासद अनिल मद्धेशिया, सुरेंद्र बहादुर, अशोक गुप्ता, दुर्गेश भारती, मोहन थापा, तुल बहादुर, ऋषिराम थापा, रामकुमार, अजय राना, अमित बोरा, नीतू थापा, किरन गुरुंग, पूनम, पद्मिनी आदि पूर्व सैनिक व उनके परिजनों के अलावा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Purvanchal

बौद्ध भिक्षु सुमित रत्न महाथेरो का भगवान बुद्ध के ननिहाल देवदह में हुआ भव्य स्वागत

    उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां/महराजगंज। विवार को भगवान बुद्ध के ननिहाल देवदह व रामग्राम जनपद महराजगंज में पुज्य भिक्षु सुमित रत्न महाथेरो जी का आगमन हुआ । ये भी पढ़ें बजट सत्र के दूसरे चरण की शुरुआत से पहले सियासी हलचल तेज नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें […]

Read More
Purvanchal

एसएसबी के महानिरीक्षक ने सोनौली सीमा का किया दौरा, स्थानीय अधिकारियों के साथ की समन्वय बैठक

   उमेश चन्द्र त्रिपाठी सोनौली महराजगंज! एसएसबी के महानिरीक्षक लखनऊ रत्न संजय कटियार ने रविवार की दोपहर सोनौली सीमा का दौरा कर सुरक्षा का जायजा लिया। इस दौरान उन्होने स्थानीय अधिकारियों के साथ सोनौली एसएसबी चेकपोस्ट पर समन्वय बैठक की। बैठक में भारत नेपाल सीमा की सुरक्षा संबंधित मुद्दों पर चर्चा हुई। जिसमे दोनों देशों […]

Read More
Politics Purvanchal

शहीदों का यह सम्मान, कैसे सहेगा हिंदुस्तान, कोई भी देशभक्त यह सीन देखकर रो पड़ेगा

  पूर्वांचल के नौतनवां में कितनी मिल रही है शहीदों को इज्जत देखकर खुद जान लीजिए सवाल- क्या इसी सम्मान के लिए सब त्यागकर सीमा पर लड़ने जाते हैं सेना के जवान कारगिल शहीद पूरन बहादुर थापा की मूर्ति हटाए जाने पर धरना की चेतावनी उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां में कारगिल के शहीद पूरन बहादुर […]

Read More