घना कोहरा बना जानलेवा: तेज रफ्तार कई वाहनों की एक-दूसरे हुई टक्कर

accident
  • छह जिंदा जले, सौ से अधिक घायल, चारों ओर मचा हाहाकार
  • पुलिस-प्रशासन, दमकल कर्मी और एसडीआरएफ टीम बचाव कार्य में जुटी
  • मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, बेहतर इलाज करने के लिए दिए सख्त निर्देश
  • मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। सूबे में ठंड का मौसम बदलते ही घना कोहरा लगातार जानलेवा साबित हो रहा है। बाराबंकी, बलराम व किसान पथ पर सड़क हादसे में हुई मौत का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि अब मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह तड़के तेज रफ्तार से आ रही बसों कारों में जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहनों में आग लग गई और गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में छह लोग ज़िंदा जल गए। जबकि सौ से अधिक लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन दमकल कर्मियों व एसडीआरएफ टीम के साथ मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू करते हुए घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

कई वाहनों की एक-दूसरे में हुई टक्कर के बाद सवारियों में चीख-पुकार मच गई। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और वाहनों में फंसे लोगों को बचाने में जुट गए। बताया जा रहा है कि सभी गाड़ियों की एक-दूसरे में टक्कर लगते ही आग लग गई और धू-धूकर जलने लगी। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस-प्रशासन, दमकल कर्मी और एसडीआरएफ टीम का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। खबर मिलते ही जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह सिंह अन्य आलाधिकारी मौके पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। जांच-पड़ताल में सामने आया है कि हादसे की वजह घना कोहरे की वजह माना जा रहा है। एसएसपी श्लोक कुमार के मुताबिक घने कोहरे के चलते सभी गाडियां एक-दूसरे में जा टकराईं। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी तेज थी कि कारों के परखच्चे उड़ गए जबकि सवारी से भरी बसों में आग लग गई।

हादसे की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान 

मथुरा एक्सप्रेस-वे पर माइल स्टोन 127 के पास मंगलवार सुबह तड़के हुए सड़क हादसे की खबर मिलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संज्ञान में लेते हुए घायलों को बेहतर इलाज करने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए की आर्थिक मदद एवं घायलों को पचास-पचास हजार रुपए की सहायता देने की घोषणा की है।

चीखती रहे मासूम सहित यात्री, जलती रहीं उम्मीदें

मथुरा एक्सप्रेस-वे की वो काली सुबह कई परिवारों के खतरनाक साबित हुई। सुबह की किरण ठीक से निकल भी नहीं पाई थी कि जब चीख-पुकार हाहाकार ने यमुना एक्सप्रेस-वे की खामोशी को चीर दिया। बताया जा रहा है कि बसों में लगी आग पल भर में ही कईयों जिन्दगियां लील ली।

 दस-पंद्रह दिनों में कईयों हुए सड़क हादसे, खामोश हो गई कई परिवारों की खुशियां

हाल ही में बाराबंकी के किसान पथ, पूर्वांचल एक्सप्रेस वे, शहीद पथ, आगरा एक्सप्रेस वे के अलावा अन्य हाईवे पर गाड़ियों की टक्कर में कई लोग मौत के मुंह में समा गए और व्यवस्था जस की तस ही देखने को मिली।

Spread the love

Crime News

जानकीपुरम में मकान का तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह का राजफाश

दो गिरफ्तार, सोने-चांदी के जेवरात, घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल व 3,97,000 रूपए की नकदी बरामद  ए अहमद सौदागर Lucknow Crime News : जानकीपुरम थाना क्षेत्र के रामविहारी मार्ग स्थित जानकी विहार निवासी राम नरेश के घर में घुसकर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा कर इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद कुमार तिवारी की टीम ने मंगलवार गिरोह […]

Spread the love
Read More
Trainee IPS Bribery Scandal
Crime News

ट्रेनी IPS की पहली पोस्टिंग में एक करोड़ की रिश्वत का आरोप, CBI कोर्ट सख्त

Trainee IPS Bribery Scandal : छत्तीसगढ़ कैडर के 2022 बैच के एक ट्रेनी IPS अधिकारी और दो पुलिसकर्मियों पर साइबर फ्रॉड से जुड़े मामले को कथित तौर पर निपटाने के बदले एक करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने और लेने का गंभीर आरोप लगा है। मामला अब दिल्ली की विशेष सीबीआई अदालत तक पहुंच गया है। […]

Spread the love
Read More
Operation Safed Sagar
homeslider National

कारगिल युद्ध में IAF का शौर्य, ऑपरेशन सफेद सागर ने ऐसे तोड़ी दुश्मन की कमर

कारगिल की 18 हजार फीट ऊंची चोटियों पर IAF का पराक्रम Operation Safed Sagar: साल 1999 में जब देश क्रिकेट वर्ल्ड कप के रोमांच में डूबा था, उसी दौरान जम्मू-कश्मीर के कारगिल की ऊंची और दुर्गम पहाड़ियों पर एक ऐसा संघर्ष आकार ले रहा था, जिसने भारतीय सेना और वायुसेना के सामने अभूतपूर्व चुनौती खड़ी […]

Spread the love
Read More