ANTF यूनिट का एक्शन: 25 लाख रुपए कीमत के गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने निगोहां क्षेत्र से दबोचा
  • 49, 50 किलो ग्राम अवैध गांजा, एक चार पहिया वाहन, दो मोबाइल फोन व 450 रुपए की नकदी बरामद

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। एंटी नारकोटिक्स (ANTF) टीम ने मंगलवार को निगोहां क्षेत्र के मीरख नगर के पास से चार पहिया वाहन में लादकर अवैध गांजा की खेप लेकर जा रहे एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। एएनटीफ टीम को पकड़े गए तस्कर के पास से 49,050 किलो ग्राम अवैध गांजा, एक चार पहिया वाहन, दो मोबाइल फोन व 450 रुपए की नकदी बरामद हुई है। पुलिस महानिरीक्षक एएनटीफ लखनऊ के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीफ टीम के उपनिरीक्षक पुरषोत्तम विश्वकर्मा की टीम ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर अवैध गांजा के खेप लेकर सप्लाई करने जा रहे एक तस्कर को निगोहां क्षेत्र स्थित मीरख नगर के पास से धरदबोचा।

उपनिरीक्षक पुरूषोत्तम विश्वकर्मा के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी शातिर किस्म का तस्कर है और पूछताछ में अपना नाम रायबरेली जिले के जिगना पूरे देव थाना जगतपुर निवासी अनिकेत मौर्या बताया। उपनिरीक्षक पुरूषोत्तम विश्वकर्मा के मुताबिक तस्कर के पास से बरामद गांजे की की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 25 रुपए के करीब बताई जा रही है। एएनटीफ टीम की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मादक पदार्थ (गांजा) की खरीद-फरोख्त काफी दिनों से कर रहा है ‌और अधिक लालच व जल्द अमीर बनने की चाहत में गांजे की तस्करी करने की बात स्वीकार किया है। एएनटीफ टीम आरोपी को निगोहां थाने में दाखिल कर मामले की छानबीन कर रही है।

Crime News homeslider Uttar Pradesh

जांच करते-करते दिल दे बैठे दरोगा जी, परेशान महिला ने SP से की शिकायत

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से पुलिस महकमे को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। रामनगर थाने में तैनात एक दरोगा पर आरोप है कि वह एक पारिवारिक विवाद की जांच के दौरान पीड़िता से निजी संबंध बनाने की कोशिश करने लगा। महिला ने आरोप लगाया है कि दरोगा ने जांच के बहाने फोन […]

Read More
Crime News National

एएनटीएफ यूनिट बरेली: बीस लाख रुपए कीमत की अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

चार किलो अवैध अफीम, एक मोबाइल फोन व 3,400 रुपए की नकदी बरामद   ए अहमद सौदागर लखनऊ। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) यूनिट बरेली ने काफी दिनों से मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले गिरोह का राजफाश कर गिरोह के एक सदस्य को सुभाषनगर थाना क्षेत्र से गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। एएनटीएफ टीम […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

शराब के लिए पैसे न देने पर बेटे ने मां की रॉड से हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश। फतेहपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और शर्मनाक घटना सामने आई है। मालवा थाना क्षेत्र के बरमतपुर गांव में एक युवक ने शराब के लिए पैसे न मिलने पर अपनी ही मां पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस […]

Read More