BJP की कार्यप्रणाली देख दुनिया हैरान : पीयूष गोयल

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की संगठनात्मक ताकत और लोकतांत्रिक प्रक्रिया दुनिया को आश्चर्य में डाल रही है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने यह बात रविवार को लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में आयोजित ‘संगठन पर्व’ समारोह में कही। इस अवसर पर उन्होंने उत्तर प्रदेश BJP के नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के नाम की औपचारिक घोषणा की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

पीयूष गोयल ने कहा कि BJP विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। सदस्यता अभियान से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव तक की प्रक्रिया इतनी व्यवस्थित और सर्वसम्मति आधारित होती है कि दुनिया हैरान रह जाती है। उन्होंने पार्टी के संस्थापकों डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी की विरासत को याद किया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में पार्टी के निरंतर विस्तार पर प्रकाश डाला। गोयल ने 1.62 लाख बूथों पर सर्वसम्मति से चुनाव होने का श्रेय कार्यकर्ताओं को दिया। पंकज चौधरी महराजगंज से सात बार के सांसद हैं और कुर्मी समुदाय से आते हैं। उनका निर्वाचन निर्विरोध हुआ, क्योंकि नामांकन में केवल उनका ही पर्चा दाखिल हुआ था। निवर्तमान अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने उन्हें पार्टी का झंडा सौंपा।

इस मौके पर राष्ट्रीय परिषद के 120 सदस्यों की भी घोषणा हुई। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ से, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज से और ब्रजेश पाठक उन्नाव से शामिल हैं। अन्य प्रमुख नामों में स्मृति ईरानी सुल्तानपुर, महेंद्र नाथ पांडेय वाराणसी, सूर्य प्रताप शाही सलेमपुर, स्वतंत्र देव सिंह बांदा और रमापति राम त्रिपाठी गोरखपुर हैं। यह बदलाव 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी के मद्देनजर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पंकज चौधरी के नेतृत्व में पार्टी संगठन को और मजबूत करने की उम्मीद है।

 

homeslider Religion

महाशिवरात्रि पर क्यों नहीं तोड़ा जाता बेलपत्र? जानिए बिल्वपत्र से जुड़े नियम और पूजा का महत्व

नया लुक डेस्क फाल्गुन माह भगवान शिव की आराधना के लिए अत्यंत पवित्र माना जाता है। इसी माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पावन पर्व मनाया जाता है। इस दिन श्रद्धालु व्रत रखकर विधि-विधान से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करते हैं। शिवलिंग पर जलाभिषेक के साथ बेलपत्र अर्पित […]

Read More
homeslider Religion

ससुराल में रानी बनकर रहती हैं इस मूलांक की लड़कियां, मिलता है भगवान शिव जैसा जीवनसाथी

नया लुक डेस्क हिंदू धर्मग्रंथों में भगवान शिव को एक आदर्श पति के रूप में वर्णित किया गया है। उन्होंने माता पार्वती को हमेशा प्रेम, सम्मान और समान अधिकार दिया। यही वजह है कि अधिकांश लड़कियां भगवान शिव जैसा जीवनसाथी पाने की कामना करती हैं और इसके लिए 16 सोमवार का व्रत भी रखती हैं। […]

Read More
homeslider Religion

महाशिवरात्रि व्रत आज: जानिए शुभ तिथि व पूजा विधि, सामग्री और इस पर्व का धार्मिक महत्व

राजेन्द्र गुप्ता भगवान भोलेनाथ की आराधना का सबसे पावन और महत्वपूर्ण पर्व महाशिवरात्रि आज श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। यह दिन शिव भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है। मान्यता है कि इस पावन रात्रि में भगवान शिव सभी शिवलिंगों में विशेष रूप से विराजमान रहते हैं। इसलिए भक्त व्रत रखकर […]

Read More