देवभूमि से विकसित भारत–2047 के विजन को मिलेगी नई दिशा : धामी

देहरादून। पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया (PRSI) द्वारा आयोजित तीन दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने देशभर से आए जनसंपर्क विशेषज्ञों, प्रतिनिधियों एवं युवा प्रतिभाओं का स्वागत करते हुए कहा कि इस वर्ष की थीम “पीआर विजन फॉर–2047” विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में अत्यंत प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि आज के समय में पब्लिक रिलेशन केवल सूचना संप्रेषण का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण और प्रभावी अंग बन चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में, जहाँ एक ओर सूचना की प्रचुरता है, वहीं दूसरी ओर गलत सूचना की चुनौती भी गंभीर है। ऐसे में सरकार और जनता के बीच सही, समयबद्ध और भरोसेमंद संवाद स्थापित करना जनसंपर्क की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड जैसे प्राकृतिक आपदाओं एवं सामरिक दृष्टि से संवेदनशील राज्य में संवाद केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि विश्वास की बुनियाद है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा प्रबंधन, सुशासन, धार्मिक एवं पर्यटन प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में भविष्य की पीआर प्रणाली को तेज, तकनीकी रूप से सक्षम और जनभावनाओं के प्रति संवेदनशील बनाना होगा, ताकि सरकार और जनता के बीच आदेश का नहीं बल्कि साझेदारी और विश्वास का संबंध स्थापित हो सके। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पब्लिक रिलेशन संकट के समय एक सक्षम कमांड सेंटर की भूमिका निभाने के साथ-साथ, देश के लिए सकारात्मक नैरेटिव गढ़ने में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड से निकला यह विजन विकसित भारत–2047 के निर्माण में सहायक सिद्ध होगा। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में राज्य की विकास यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने बताया कि राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार वर्ष 2024–25 में लगभग 3.78 लाख करोड़ रुपये तक पहुँचने जा रहा है तथा प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। इसके साथ ही राज्य में बजट में अभूतपूर्व बढ़ोतरी और बेरोजगारी दर में ऐतिहासिक कमी आई है।

Crime News homeslider Uttarakhand

खटीमा में चाकूबाजी में एक युवक की मौत के बाद तनाव

खटीमा। उत्तराखंड के खटीमा में हुई चाकूबाजी की घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। युवक की मौत की खबर फैलते ही हिंदूवादी संगठन भड़क गए और गैर हिंदुओं की दुकान बंद करा दी। जिस चाय की दुकान पर यह घटना हुई थी, उस दुकान […]

Read More
Uttarakhand

उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों में नये साल के आगमन की तैयारियां जोरों पर, जाम ने दिक्कतें बढ़ाईं

नया लुक ब्यूरो  देहरादून। उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों में क्रिसमस और नये साल को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। नैनीताल और मसूरी में अभी से सैलानियों का सैलाब उमड़ रहा है। पुलिस की तमाम व्यवस्थाओं के बावजूद पर्यटक जाम से जूझते रहे। हालांकि, जाम से निपटने के लिए पुलिस ने शटल सेवा का संचालन भी […]

Read More
homeslider Uttarakhand

उत्तराखंड में 50 रोप वे बनाये जायेंगे, प्रस्तावों में कैंची धाम भी शामिल

नया लुक ब्यूरो देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश भर के लिए 50 रोप वे प्रस्तावित किए हैं जिनमें से 6 प्रस्तावों को प्राथमिकता के आधार पर चयनित किया गया है। जिसमें सोनप्रयाग से केदारनाथ और गोविंद घाट से हेमकुंड साहिब प्रोजेक्ट्स का कार्य आवंटन कर दिया गया है। काठगोदाम से हनुमानगढ़ी मंदिर, नैनीताल अनुमोदन के […]

Read More