गंजेपन के चक्कर में नपुंसक हो रहे लोग, जानकर आप भी रह जायेंगे दंग

  • कई दवाइयां पुरुषों से छीन लेती हैं मर्दानगी, वही दवा देते हैं डॉक्टर

प्रतापगढ़। युवा दिखने के लिए लोगों में गंजेपन की समस्या दूर करने की होड़ मची है। बगैर सोचे समझे युवा कुछ दवाओं का अत्याधिक सेवन कर रहे हैं। दवाओं के सेवन से युवाओं में यौन समस्याएं गंभीर रूप ले रही हैं। स्थिति यहां तक पहुंच गई है कि चिकित्सीय परीक्षण में युवाओं में पुरुषत्व की कमी मिल रही है।

मेडिकल कॉलेज के गुप्त रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित पांडेय ने बताया कि अधिकांश पुरुषों में अनुवांशिक कारणों से युवा अवस्था में ही बाल झड़ने शुरू हो जाते हैं। गंजेपन की समस्या दूर करने के लिए युवा बिना चिकित्सीय सलाह के दवाओं का सेवन शुरू कर देते हैं। तकरीबन छह माह में मेडिकल कॉलेज पहुंचे 13 युवाओं में स्टेराइड जैसे दवाओं का सेवन से पुरुषत्व की कमी मिली है। उन्होंने बताया कि टेस्टोस्टेरॉन और उसके अति सक्रिय रूप डाइर्हाइड्रो टेस्टोस्टरॉन को नष्ट करने वाली दवाएं फिनास्टराइड, ड्यूटेस्टेराइड दी जाती हैं। बताया कि इस दवा के खाने से बाल तो आ जाते हैं, मगर पुरुषत्व नष्ट हो जाता है।

कहा कि दवा का दुष्प्रभाव है कि ड्यूटास्टेराइड के कारण नष्ट होने वाले पुरुषत्व को उपचार के माध्यम से पुनः नहीं प्राप्त किया जा सकता है। बाल उगाने के बाद ऐसे लोग पूरी उम्र के लिए नपुंसक हो जाते हैं। त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. आरजू मिश्र ने कहा कि बाल उगाने वाली दवा का सेवन एक माह से ज्यादा नहीं करना चाहिए। मगर लोग जल्द बाल उगाने के प्रयास में दवा की खुराक बढ़ा देते हैं। जो मरीज अत्यधिक समय से बाल उगाने की दवा खा रहे हैं, उनको सिरम डाई हाइड्रो टेस्टोस्टरॉन की जांच जरूर करानी चाहिए। अगर शरीर में कमी मिलती है तो दवा का प्रयोग बंद कर देना चाहिए। लगातार तीन माह तक दवा खाने से नपुंसक होने का खतरा अधिक रहता है।

homeslider Politics Raj Dharm UP

PDA की बढ़ती ताकत से अवसाद में भाजपा: अखिलेश

BJP ने तोड़ दिए भ्रष्टाचार और लूट के सारे रिकॉर्ड भाजपा को सत्ता से बाहर करना हो गया जरूरी लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि 2027 में विधानसभा चुनाव जीतकर सरकार बनानी है। पूरी तैयारी के साथ काम करना है। बूथ स्तर पर जीतना होगा। भाजपा सरकार ने उत्तर […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

सुरक्षाकर्मियों के बजाए आधुनिक उपकरण खरीद पर जोर!

कारागार विभाग में चल रहा कमीशन का खेल सुरक्षाकर्मियों पर निगरानी रखने के लिए लगाए जा रहे ‘सेंसर उपकरण’  फरारी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए नया प्रयोग राकेश कुमार  लखनऊ। जेल में निरुद्ध बंदियों की फरारी रोकने के लिए सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ाए जाने के बजाए आधुनिक उपकरणों की खरीद पर जोर दिया […]

Read More
homeslider International

भारतीय उच्चायोग ने श्रीलंका में लगाई ‘बुद्धं शरणं गच्छामि’ प्रदर्शनी

कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग ने बक पूर्णिमा पोया के अवसर पर वेलिसारा के मूलगंधकुटी पिरिवेन महा विहार में ‘बुद्धं शरणं गच्छामि’ प्रदर्शनी का आयोजन किया। इस प्रदर्शनी में आधुनिक भारतीय कला के महान कलाकारों की पेंटिंग्स दिखाई गई, जिनमें भगवान बुद्ध के जीवन और उनकी शिक्षाओं के महत्वपूर्ण प्रसंगों को बड़ी खूबसूरती से दर्शाया गया […]

Read More