तफ्तीश शुन्य: कई साल बीतने के बाद भी खूनी बदमाशों का चेहरा न साफ कर सकी पुलिस

  • श्रीनाथ ज्वैलर्स कांड या फिर मुन्ना बजरंगी के साले पुष्प जीत हत्याकांड का मामला
  • इतने दिनों में कई स्टेशन अफसर कर चुके हैं जांच फिर भी नतीजा सिफर

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। माना जा रहा है कि अपराधी मौका-ए-वारदात पर कोई न कोई सबूत जरूर छोड़ता, लेकिन गुमनामी में खो चुकी कई संगीन वारदातें इसकी तस्दीक नहीं करती। सर्विलांस से लेकर मुखबिर तंत्र का पूरा जोर लगाने के बावजूद पुलिस के नाकाम रहने की दो कहानी। पहली घटना 13 अगस्त 2007 को डंडहिया बाजार स्थित श्रीनाथ ज्वैलर्स में हुई, जबकि दूसरी वारदात विकासनगर में दोहरी हत्या हुई। इन घटनाओं का खुलासा करने के दो-चार पुलिसकर्मी नहीं दर्जनों भर मुस्तैदी दिखाते हुए गहनता से छानबीन करने का दावा किया।

क्राइम ब्रांच से लेकर वरिष्ठ अधिकारी भी जांच-पड़ताल में जुटे, लेकिन नतीजा सिफर। शहरी क्षेत्र में हुई ये दो घटनाएं तो महज बानगी भर है और भी कई सनसनीखेज मामले में पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। गौर करें तो डंडहिया बाजार स्थित श्रीनाथजी ज्वैलर्स की दुकान में 13 अगस्त 2007 की रात दुकान बंद होने वाली थी। अंदर दुकान मालिक नीरज रस्तोगी व अन्य कर्मचारी सामान रख रहे थे कि इसी दौरान अचानक बाहर गोली चलने की आवाज सुनाई पड़ी। अगले क्षण घनी आबादी के बीच सकरी रोड पर स्थित इस दुकान के गेट पर खड़े लखीमपुर-खीरी निवासी राकेश को गोली मारने के बाद बदमाश भीतर दाखिल हो चुके थे जबकि अन्य गेट पर खड़े थे। बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे दुकान मालिक नीरज रस्तोगी, कर्मचारी चंद्रिका प्रसाद घायल हो गए। इसके बाद बदमाश लाखों के जेवर लूट कर भाग निकले।

अब चलें विकासनगर क्षेत्र की ओर यहां पांच मार्च 2016 की रात बागपत जेल में मारे गए माफिया मुन्ना बजरंगी के साले पुष्प जीत सिंह और उसके साथी संजय मिश्र के सीने में गोलियों की बौछार कर बदमाश मौत की नींद सुलाने के बाद भाग निकले।
इन दोनों सनसनीखेज मामलों का खुलासा करने के लिए राजधानी लखनऊ की पुलिस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी, लेकिन आज तक बदमाशों की गर्दन दबोचना तो खूनी बदमाशों की हवा तक नहीं पहुंच सकी। खास बात यह है कि इन दोनों घटनाओं का राजफाश करने के लिए तत्कालीन आईजी जोन, डीआईजी, एसएसपी, एएसपी, डीएसपी भी मौके पर पहुंचकर गहनता से छानबीन की और जल्द से जल्द घटनाओं का खुलासा करने के लिए निर्देश दिए। अफसरों का फरमान जारी होते ही पुलिस सक्रिय हुई और अलग-अलग दिशाओं में पड़ताल की, लेकिन हार मानकर पुलिस शायद बैठ गई, नतीजतन आज तक कातिल हाथ नहीं आ सके।

Astrology homeslider

आज और कल का दिन खास: जानें 12 राशियों का हाल, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क!

ग्रह-नक्षत्रों की चाल आपके जीवन में नए बदलावों के संकेत दे रही है। कुछ राशियों के लिए उन्नति के योग बन रहे हैं, तो कुछ को सावधानी बरतने की जरूरत है। जानिए आज और कल आपका दिन कैसा रहेगा। राजेन्द्र गुप्ता मेष : घरेलू जीवन को लेकर मन के भीतर उथल:पुथल रह सकती है। आज […]

Read More
homeslider Religion

पंचक किसे कहते हैं? जानें इसका महत्व और कारण

राजेन्द्र गुप्ता हिन्दू पंचांग अनुसार प्रत्येक माह में पांच ऐसे दिन आते हैं जिनका अलग ही महत्व होता है जिन्हें पंचक कहा जाता है। प्रत्येक माह का पंचक अलग अलग होता है तो किसी माह में शुभ कार्य नहीं किया जाता है तो किसी माह में किया जाता है। पंचक क्या और क्यों लगता है? […]

Read More
Crime News

संतकबीरनगर में सनसनी: बाग में पेड़ से लटका मिला बुजुर्ग का शव, जांच में जुटी पुलिस

आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर जिले के महुली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिकरी में शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक और रहस्यमय घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। गांव के सीवान में स्थित एक बाग में करीब 70 वर्षीय बुजुर्ग का शव पेड़ से फंदे के सहारे लटका हुआ मिलने से हड़कंप मच […]

Read More