उन्नाव: गल दिशा से आ रहे तेज रफ्तार रॉग डंपर ने ऑटो में मारी टक्कर

Untitled 22 copy 3
  • टक्कर लगते ही आटो के परखच्चे उड़े, तीन लोगों की मौत, चार घायल

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। सूबे में सड़क पर दौड़ रहे बेलगाम वाहनों का आतंक थम नहीं रहा है। उन्नाव जिले के अजगैन थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह मकूर गांव के पास तेज रफ्तार डंफर ने आटो में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही आटो में सवार तीन लोगों की कुचल कर मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना डंपर चालक की लापरवाही से हुई थी। डंपर बहुत तेज रफ्तार था, जिससे ऑटो चालक को संभलने का मौका नहीं मिला। टक्कर लगने के बाद ऑटो के परखच्चे उड़ गए और बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गई। ग्रामीण के पहुंचने के पहले ही डंपर चालक भाग निकला। लोगों ने किसी तरह ऑटो में फंसे लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तीन लोगों की मौत हो चुकी थी।

इसी बीच पहुंची पुलिस टीम ने चार घायलों को नजदीक के अस्पताल भेजवाया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सभी घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सीओ हसनगंज अरविंद चौरसिया ने बताया कि दुर्घटना शनिवार तड़के मकूर गांव के पास हुई थी। प्रथमदृष्ट्या डंपर चालक की लापरवाही सामने आई है जो मौके से भाग निकला है। फरार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस टीम ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज जारी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दुर्घटना में घायल और मृतकों की शिनाख्त कराई जा रही है।

Spread the love

Aligarh road accident
Crime News Uttar Pradesh

आगरा रोड पर भीषण हादसा, ट्रक की टक्कर से दारोगा समेत तीन की मौत

दारोगा समेत बुजुर्ग दंपती की मौत Aligarh road accident: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में यूपी पुलिस के उपनिरीक्षक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा मडराक थाना क्षेत्र में आगरा रोड पर हुआ, जहां सड़क किनारे मौजूद एक बुजुर्ग दंपती और एक पुलिसकर्मी को तेज रफ्तार ट्रक […]

Spread the love
Read More
Moradabad
Crime News Uttar Pradesh

मुरादाबाद के प्राचीन काली मंदिर में वर्चस्व की जंग, संतों से मारपीट के आरोप में पाँच गिरफ्तार

Moradabad: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में प्राचीन सिद्धपीठ काली माता मंदिर की महंत पद को लेकर चल रहा विवाद अब हिंसक टकराव तक पहुंच गया है। आरोप है कि मंदिर से हटाए जा चुके पूर्व महंत सज्जन गिरी अपने साथियों के साथ मंदिर परिसर में पहुंचे और वहां मौजूद संतों-महंतों के साथ मारपीट की। घटना […]

Spread the love
Read More
Saharanpur
Crime News

गोमतीनगर विस्तार: जी20 रोड पर बड़ा हादसा, एक महिला बैंक कर्मी की मौत

मोटरसाइकिल के उड़े परखच्चे, एक युवती सहित दो लोग घायल ए अहमद सौदागर G20 Road Accident : जरा सी चूक ने एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों के लिए घातक बन गया। गोमतीनगर विस्तार क्षेत्र के जी20 रोड होते हुए शहीद पथ की ओर जा रहे मोटरसाइकिल सवार युवक आपा खो बैठा और अनियंत्रित होकर […]

Spread the love
Read More