सुशांत गोल्फ सिटी: बीते दिनों की तरह अब शहर के प्रतिष्ठित लुलु मॉल की पार्किंग में फायरिंग

  • सेल्समैन के पैर में लगी गोली, इलाके में फैली सनसनी
  • पुलिस को मौके से कारतूस खोखा बरामद

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। बीते दिनों प्लासियो मॉल के बाहर हुई मारपीट और फायरिंग का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि अब शहर के प्रतिष्ठित लुलु मॉल की कार पार्किंग में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि फायरिंग के दौरान सेल्समैन तनिष्क शुक्ला की जांघ में गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मामला बीते चार दिसंबर की दोपहर का बताया जा रहा है, लेकिन पीड़ित की तहरीर पर सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने शुक्रवार को ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा में मुकदमा दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक कानपुर जिले के बर्रा निवासी तनिष्क शुक्ला लुलु मॉल के ज्वैलरी की दुकान में काम करते हैं। बताया जा रहा है कि वह तेलीबाग में किराए के मकान में रहते हैं। पीड़ित तनिष्क के ने पुलिस को बताया कि बीते चार दिसंबर की दोपहर वह गेट नंबर चार से दाखिल होकर वीआईपी कार पार्किंग में पहुंचे थे। तभी उनकी दाहिनी जांघ में गोली छूते हुए दीवार में जा लगी।

उनका कहना है कि गोली किसने और कहां से चलाई, इसका पता नहीं चल सका। पुलिस के मुताबिक मौके से मिले कारतूस खोखा चौकी पहुंचे और वहां मौजूद दरोगा को सौंप दिया। करीब आठ दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उन्होंने मामले की शिकायत थाने में की। डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर CCTV  कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पीड़ित के पैर में लगी गोली व मौके से बरामद कारतूस खोखा के बारे में गहनता से छानबीन कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गई है।

Crime News

महुली में मुर्गी फार्म सुपरवाइजर से लूट का आरोपी असलहा सहित गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर। संतकबीरनगर के महुली थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार की भोर को मुर्गी फार्म के सुपरवाइजर से हुई छिनैती के आरोपी को असलहा के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जानकारी के अनुसार, रजनौली गांव निवासी दानिश पुत्र अजीजुल्लाह मुर्गी फार्म सुपरवाइजर हैं। वह भगौतीपुर गांव से अपने घर लौट रहे […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

नोएडा: समलैंगिक डेटिंग ऐप के जरिए दोस्ती कर ठगी और…

ब्लैकमेलिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, सरगना समेत 3 गिरफ्तार नोएडा के थाना सेक्टर-113 पुलिस ने समलैंगिक डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को फंसाकर लूटपाट करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में सरगना समेत तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ग्राइंडर (Grindr) ऐप पर लोगों से दोस्ती करते […]

Read More
Crime News

संतकबीरनगर में दहेज हत्या का मामला: पति-ससुर समेत चार आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश

बरौली गांव के पिता की तहरीर पर केस दर्ज; शादी के बाद से दहेज के लिए प्रताड़ना का आरोप आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर। जिले के महुली थाना क्षेत्र में दहेज हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बरौली गांव निवासी पिता की तहरीर पर पुलिस ने नगर पंचायत हरिहरपुर के चार ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज […]

Read More