धामी ने विकास योजनाओं के लिए 68 करोड़ रुपये का किया अनुमोदन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश के विभिन्न जनपदों में संचालित विकास योजनाओं एवं जनकल्याण से जुड़ी योजनाओं एवं कार्यक्रमो के संचालन हेतु 68.26 करोड की धनराशि का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र रायपुर के तपोवन मंडल के अन्तर्गत 1.5 कि०मी० आपदा से क्षतिग्रस्त मुख्य व आन्तरिक मार्गों का नालियों सहित पुनः निर्माण कार्य हेतु ₹ 5.93 करोड, पित्थूवाला शाखा के अन्तर्गत एम०डी०डी०ए०, आई०एस०बी०टी० पेयजल हेतु ₹ 3.42 करोड़, जनपद उत्तरकाशी के विकासखण्ड मोरी के ग्राम पंचायत जखोल के गुरोडी खड्ड में बाढ़ सुरक्षा कार्य हेतु ₹ 34 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद टिहरी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र नरेन्द्रनगर में आगराखाल-कुसरेला मोटर मार्ग का दिउली से गुजराड़ा तक विस्तार किए जाने हेतु ₹3.54 करोड, कीर्तिनगर बरियाडगढ़ धौडगी सौराखाल मोटर मार्ग एवं विभिन्न आन्तरिक सम्पर्क गोटर मार्ग में पुनः निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य हेतु ₹ 3.19 करोड, जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र द्वाराहाट के विकास खण्ड चौखुटिया में भिकियासैंण-देघाट-बुंगीधार-बछुआबाण-चौखुटिया मोटर मार्ग किमी 115 से किमी 126 में सुदृढीकरण एवं DCM व BC द्वारा डामरीकरण कार्य हेतु ₹ 6.53 करोड़ का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के अन्तर्गत चण्डाक-बास-आंवलाघाट मोटर गार्ग (ग्रामीण मार्ग) के किमी0 31 से 35 (रामगंगा नदी तक) कच्चे मोटर मार्ग का सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य हेतु ₹ 3.47 करोड, जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र धारचूला के अन्तर्गत बाईपास सड़क तथा 30 मी० स्पान सेतु के निर्माण हेतु ₹ 16 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा उप कारागार, रूडकी की 73 मीटर बाउंड्री वॉल के निर्माण कार्य हेतु ₹ 48 लाख की योजना स्वीकृत किये जाने का भी अनुमोदन प्रदान किया गया है।

homeslider National

BREAKING NEWS : अजीत डोभाल की आगवानी से पहले कनाडा ने “सिख फॉर जस्टिस” को किया बैन, किया आतंकी संगठन घोषित,

NSA अजीत डोभाल की कनाडा यात्रा के तीन दिनों के भीतर बड़ा कदम- भारतीय हितों के खिलाफ गतिविधियों पर फैली रोक ओटावा/नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत कुमार डोभाल की कनाडा यात्रा के महज तीन दिनों के भीतर ही कनाडाई सरकार ने एक बड़ा सुरक्षा निर्णय लिया है। उसने खालिस्तान समर्थक संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP

आरके विंटर कप 2026 का भव्य समापन, आरके क्रिकेट ट्रेनिंग बनी विजेता

लखनऊ में खेल प्रेमियों के लिए यादगार रहा फाइनल मुकाबला उत्तर प्रदेश। लखनऊ में आयोजित आरके विंटर कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेल प्रेमियों के लिए बेहद रोमांचक और यादगार साबित हुआ। टूर्नामेंट के आखिरी दिन मैदान दर्शकों से खचाखच भरा रहा। युवा खिलाड़ियों के जोश और उत्साह ने पूरे माहौल को उत्सव में बदल […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

मुरादाबाद जेल में अधीक्षक की लूटने पर नहीं हुई कोई कार्रवाई

शासन व्यस्त, जेल अधीक्षक लूट में मस्त, बंदी त्रस्त मनचाही बैरेक में जाने के बंदियों से वसूली जा रही मोटी रकम मुफ्त में लगने वाली मुलाकात पर्ची के लिए वसूले जा रहे 10 रुपए प्रति मुलाकाती नया लुक संवाददाता लखनऊ। मुख्यालय व्यस्त, जेल अधीक्षक मस्त, बंदी त्रस्त…यह हाल प्रदेश की मुरादाबाद जेल का है। मुरादाबाद […]

Read More