नौतनवां तहसील में बिचौलियों का बोलबाला

  • कई लेखपाल रखे हैं निजी मुंशी करवाते हैं दलाली

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। नौतनवां तहसील परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में बिचौलियों का जाल इस कदर फैल गया है कि आम जनता को अपने ही कामों के लिए आधिकारिक कर्मचारियों के बजाय प्राइवेट मुशियों का सहारा लेना पड़ रहा है। नौतनवां तहसील के वरिष्ठ अधिवक्ता अमित सिंह ने एक शिकायती पत्र जिलाधिकारी को देते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने अपने शिकायती पत्र में लिखा है कि नौतनवां तहसील में तैनात कई लेखपालों ने निजी मुंशी रखे हुए हैं, जो जमीन से जुड़े कार्यों में प्रत्यक्ष रूप से हस्तक्षेप कर रहे हैं।

उनका कहना है कि जमीन संबंधित किसी भी कार्य-चाहे नक्शा, खतौनी, नामांतरण या अन्य प्रक्रिया हो उसके लिए पहले इन प्राइवेट मुशियों से ही संपर्क करना पड़ता है। बताया जा रहा है कि ये प्राइवेट कर्मचारी लेखपालों के अभिलेखों का अवलोकन कर भूमाफियाओं को विवादित या खाली जमीनों की जानकारी उपलब्ध कराते हैं। इससे क्षेत्र में कई बार अनावश्यक विवाद व तनाव की स्थिति भी पैदा हो जाती है।

कुछ भूमाफिया इन प्राइवेट मुशियों के साथ मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं, जिससे उन्हें भू-अभिलेखों की संवेदनशील जानकारी शॉर्टकट तरीके से मिल जाती है। तहसील में काम कर रहे ऐसे मुंशियों व बिचौलियों के खिलाफ कई शिकायतें दर्ज कराई गईं, पर मजबूत पहुंच होने के कारण अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। तहसील में सक्रिय ऐसे बिचौलियों और अवैध रूप से काम कर रहे प्राइवेट मुशियों पर सख्त रोक लगाई जाए, ताकि आम जनता को बिना दलालों के अपने कार्य सुचारू रूप से निपटाने में सुविधा मिले।

homeslider Purvanchal

महाभारत काल से जुड़ा है मां बनैलिया मंदिर का संबंध

भारत ही नहीं नेपाल से भी बड़ी संख्या में दर्शन करने आते हैं भक्तजन मां के दर्शन से ही होती है भक्तजनों की मनोकामना पूरी उमेश चन्द्र त्रिपाठी महाराजगंज। जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में नौतनवां स्थित माता बनैलिया देवी मंदिर अपने इतिहास और मान्यताओं के लिए जाना जाता है। आसपास के जिलों में ही नहीं […]

Read More
Purvanchal

मां बनैलिया मंदिर का 35 वां वार्षिकोत्सव कल, हुई भव्य तैयारी

उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां/महराजगंज। महराजगंज जनपद के नौतनवां नगर में स्थित विख्यात मां बनैलिया मंदिर का 35 वां वार्षिकोत्सव 20 जनवरी को श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाया जाएगा। इसकी भव्य तैयारी पूरी कर ली गई है। मंदिर परिसर में मौजूद प्रत्येक छोटे-बड़े मंदिरों के रंग-रोगन, साफ-सफाई, लाइट, झालर, टेंट व तोरणद्वार बनाने समेत अन्य […]

Read More
Purvanchal

महराजगंज में युवा महोत्सव का भव्य आयोजन

छिपी प्रतिभाओं को मिला बड़ा मंच उमेश चन्द्र त्रिपाठी महाराजगंज। सृष्टि सेवा संस्थान के तत्वावधान में सोमवार को सृष्टि परिसर, सक्सेना नगर, महाराजगंज में युवा महोत्सव का भव्य एवं प्रेरणादायी आयोजन किया गया। उत्साह, ऊर्जा और गरिमा से परिपूर्ण इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं की छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना, उनमें सकारात्मक सोच […]

Read More