DGP ने की कानून व्यवस्था की राज्यव्यापी समीक्षा

Untitled 2 copy 13

देहरादून। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ की अध्यक्षता में आज पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गढ़वाल एवं कुमाऊं रेंज सहित समस्त जनपदों, रेलवे एवं एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों के साथ राज्य में व्यापक फायर सेफ्टी ऑडिट तथा अपराध एवं कानून व्यवस्था की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

  1. DGP दीपम सेठ ने गोवा में घटित अग्निकांड के दृष्टिगत राज्य में जन-सुरक्षा हेतु त्वरित अग्नि सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किये जाने के सम्बन्ध में कई अहम दिशा-निर्देश दिए।
  2. समस्त जनपद प्रभारी आगामी क्रिसमस पर्व और नववर्ष के जश्न के दृष्टिगत प्रदेश में स्थित ऐसे सभी प्रतिष्ठानों यथा- कैफे, पब, बार, रेस्टोरेंट, होटल, बैंक्वेट हॉल, इवेंट वेन्यू, मॉल आदि जहाँ अधिक संख्या में लोग एकत्रित होते हैं, का अग्निसुरक्षा के मानकों हेतु जिलाधिकारी से समन्वय कर समग्र फायर सेफ्टी ऑडिट करें।
  3. अग्नि सुरक्षा हेतु उपलब्ध सभी उपकरणों की उपलब्धता, कार्यक्षमता एवं पर्याप्तता की गहन जाँच की जाए। सार्वजनिक एवं वाणिज्यिक क्षेत्रों में स्थापित सभी फायर हाइड्रेंट पूर्णतः क्रियाशील रहें, यह सुनिश्चित किया जाए।
  4. सभी संवेदनशील प्रतिष्ठानों में अनिवार्य रूप सेकृ पर्याप्त अग्निशमन उपकरण, अग्निशामक यंत्र, आपातकालीन निकास का स्पष्ट चिन्हिकरण एवं उनका अवरोधमुक्त रख-रखाव सुनिश्चित किया जाए। साथ ही प्रतिष्ठानों में नियुक्त स्टाफ को अग्निशमन संबंधी प्रशिक्षण समय-समय पर दिया जाए।
  5. संवेदनशील प्रतिष्ठानों का नियमित आकस्मिक निरीक्षण किया जाए तथा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जाए।
  6. शीतकालीन चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, आपातकालीन प्रतिक्रिया व्यवस्था एवं यातायात नियंत्रण हेतु जनपदों को व्यापक निर्देश दिए गए।
  7. गंभीर अपराधों के वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, पैरोल/जमानत पर रिहा बंदियों की कारागारों में वापसी तथा अवैध संपत्ति जब्तीकरण संबंधी मुख्यालय द्वारा संचालित विशेष अभियान की समीक्षा करते हुए अधिक प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।
  8. NDPS  एक्ट अंतर्गत वाणिज्यिक मात्रा वाले लंबित अभियोगों का निस्तारण निर्धारित समय-सीमा के भीतर किया जाए।
  9. पेशेवर अपराधियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट तथा NDPS एक्ट के तहत कार्यवाही कर अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों को नियमानुसार कुर्क करने की कार्यवाही की जाए।
  10. पुलिस कर्मियों के हित में आगामी विभागीय पदोन्नति प्रक्रिया को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश भी प्रदान किए गए।

बैठक के दौरान पुलिस महानिदेशक ने अखिल भारतीय पुलिस महानिदेशक/महानिरीक्षक सम्मेलन-2025 में राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रमुख घटकों, आतंकवाद-रोधी रणनीतियों, साइबर क्राइम आदि विषयों पर प्रधानमंत्रीएवं गृह मंत्री के विजन से अधिकारियों को अवगत कराया तथा सम्मेलन में प्राप्त सुझावों पर विस्तार से चर्चा की।

Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

मायावती का बड़ा दांव, आकाश आनंद बसपा से बाहर; ईशान को मिली अहम जिम्मेदारी

Lucknow: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में एक बार फिर बड़ा संगठनात्मक बदलाव देखने को मिला है। पार्टी प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को बसपा से पूरी तरह अलग करने का फैसला किया है। यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है जब उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो रही हैं। आकाश […]

Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

लखनऊ की 160 जर्जर इमारतें प्रशासन के निशाने पर

Lucknow: राजधानी में पुराने और जर्जर भवनों से होने वाले संभावित हादसों को रोकने के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने बड़ा अभियान शुरू किया है। प्राधिकरण ने अपनी आवासीय और व्यावसायिक योजनाओं में स्थित पुराने भवनों की स्थिति का आकलन कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शुरुआती स्तर पर करीब 160 इमारतों को […]

Read More
New Delhi
Delhi homeslider Uttar Pradesh

लाल किला ब्लास्ट: चार्जशीट में बड़े खुलासे, जूते में छिपा था रिमोट

New Delhi: राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास हुए वाहन विस्फोट मामले की जांच में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की ओर से दाखिल आरोपपत्र में घटना की साजिश, आरोपी उमर-उन-नबी की गतिविधियों और विस्फोट से पहले की तैयारियों को लेकर कई दावे किए गए हैं। चार्जशीट के मुताबिक, […]

Read More