भारत में SIR प्रक्तिया को लेकर बांग्लादेशी रोहिंग्याओं की नेपाल में घुसपैठ की आशंका

Untitled 11 copy 4
  • नेपाल बॉर्डर पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
  • नेपाल विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारियों ने देश के सभी जिलाधिकारियों को सौंपा ज्ञापन

सोनौली/महराजगंज। भारत में चल रहे SIR प्रक्रिया के सख्ती के कारण रोहिंग्या या बांग्लादेशी भारत से नेपाल जा सकते हैं। इनपुट मिलने के बाद नेपाल पुलिस और सीमा सुरक्षा एजेंसी पूरी तरह अलर्ट मूड पर है। नेपाल विश्व हिन्दू परिषद के नेताओं के ज्ञापन सौंपने के बाद सीमा पर नेपाल पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दिया है। बता दें कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में SIR पर सख्ती के बाद से पड़ोसी मुल्क नेपाल में गहरा संकट छा गया है और नेपाल में बांग्लादेशी और रोहिंग्या के घुसपैठ की संभावना बढ़ गई है। इसके बाद से ही नेपाल की पुलिस अलर्ट हो चुकी है और भारत से आने वाले हर नागरिकों की आई कार्ड के जांच के बाद ही उन्हें नेपाल में प्रवेश करने दिया जा रहा है। नेपाल पुलिस भी अलर्ट हो गई है। जबकि भारत नेपाल-भारत सीमा पर SSB  और पुलिस भी पूरी तरह से मुस्तैद दिख रही है।

सूत्रों के अनुसार अवैध तरीके से बांग्लादेशी और रोहिंग्या नेपाल जाने के फिराक में हैं। इनपुट मिलने के बाद नेपाल पुलिस अब अलर्ट हो चुकी है। भारत के रास्ते अवैध रूप से बांग्लादेशी और रोहिंग्या समुदाय के नागरिक नेपाल में मजदूर के भेष में प्रवेश कर सकते हैं। इसी आशंका के मद्देनजर नेपाल प्रशासन ने सीमा क्षेत्रों पर उच्च स्तर की सतर्कता लागू कर दी है। नेपाल पुलिस और सशस्त्र पुलिस ने कड़ी जांच और निगरानी बढ़ा दी है। रोहिंग्या और बांग्लादेशियों के नेपाल में अवैध घुसपैठ की आशंका को देखते हुए नेपाल प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

नेपाल विश्व हिंदू परिषद के रूपंदेही जनपद के जिलाध्यक्ष गोपाल उपाध्याय ने बताया कि भारत मे चल रहे एसआईआर प्रक्रिया के कारण जो अवैध तरीके से भारत में रोहिंग्या और बांग्लादेशी रह रहे थे उनके भारत से नेपाल की सीमा में प्रवेश करने की आशंका है। इसी आशंका को देखते हुए नेपाल के सभी सीमावर्ती जिलों के जिलाधिकारियों को विश्व हिंदू परिषद नेपाल द्वारा एक ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन में साफ तौर पर कहा गया है कि नेपाल में किसी भी कीमत पर रोहिंग्या और बांग्लादेशियों की अवैध घुसपैठ ना होने पाए । इसको लेकर नेपाल सरकार बॉर्डर के इलाकों में सघनता से जांच अभियान चलाए ताकि भारत के रास्ते कोई भी घुसपैठी नेपाल में ना प्रवेश करने पाए।

Spread the love

Politics
Analysis homeslider Politics

जातीय नारों की मंडी में 2027 का उत्तर प्रदेश किसका हिसाब करेगा

Politics उत्तर प्रदेश में चुनाव अभी आया नहीं है, लेकिन राजनीति ने मतदाताओं की जातियां गिननी शुरू कर दी हैं। नेताओं के पास बेरोजगारी का आंकड़ा हो या न हो, महंगाई का हिसाब हो या न हो, स्कूलों और अस्पतालों की हालत पर जवाब हो या न हो, लेकिन किस जाति की कितनी आबादी है, […]

Spread the love
Read More
BSP
Analysis homeslider Politics

बसपा के युवा नेता की ‘राहुल-अखिलेश अंकल’ वाली सनसनी

BSP बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने एक बार फिर अपने सबसे भरोसेमंद युवा चेहरे आकाश आनंद पर दांव खेला है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के शंखनाद के रूप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले की सादाबाद सीट पर आयोजित पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन में आकाश आनंद ने जिस आक्रामक अंदाज […]

Spread the love
Read More
Amit Shah
Analysis homeslider Politics

शाह संसद में बयान देने को तैयार, लेकिन विपक्ष सुनने को नहीं राजी

Amit Shah छात्र आंदोलनों और प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर संसद में जारी गतिरोध के बीच संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सरकार का रुख साफ किया है। उन्होंने कहा है कि सरकार संसद में छात्रों के विरोध प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई सहित हर पहलू पर विस्तृत चर्चा कराने के लिए पूरी […]

Spread the love
Read More