एक करोड़ पांच लाख रुपए की अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Untitled 22 copy 2
  • बाराबंकी के कोठी थाना क्षेत्र से दबोचा, एक मोबाइल फोन व 522 ग्राम अवैध स्मैक बरामद

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। पुलिस महानिरीक्षक ANTF  के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत इंस्पेक्टर अयनुद्दीन की टीम ने बाराबंकी सहित आसपास के जिलों में मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा कर शुक्रवार को बाराबंकी जिले के कोठी थाना क्षेत्र से एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक मोबाइल फोन व 522 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद हुई है।

एंटी नारकोटिक्स के इंस्पेक्टर अयनुद्दीन के मुताबिक पकड़े गए तस्कर ने पूछताछ में अपना नाम बाराबंकी जिले के कोठी थाना क्षेत्र स्थित लखिया पुर गांव निवासी 55 वर्षीय कमलेश रावत बताया। इंस्पेक्टर अयनुद्दीन का कहना है कि कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि एक व्यक्ति है जो एक बड़े तस्कर से अवैध स्मैक हेरोइन खरीद कर लोगों के हाथों बेचकर उनके जीवन से खिलवाड़ कर रहा है। उन्होंने बताया कि उस शख्स की तलाश की जा रही थी कि शुक्रवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि वह अवैध स्मैक की तस्करी करने की फिराक में है और वह इस समय कोठी क्षेत्र स्थित लखिया पुर तिराहे के पास मौजूद है।

इस सूचना पर इंस्पेक्टर अयनुद्दीन उपनिरीक्षक कुलदीप शर्मा, उपनिरीक्षक पुरूषोत्तम विश्वकर्मा, उपनिरीक्षक अरविंद कुमार सिंह, उपनिरीक्षक मनीष कुमार दुबे, हेड कांस्टेबल वेद प्रकाश दुबे, हेड कांस्टेबल आलोक सिंह, हेड कांस्टेबल दीपक कुमार, हेड कांस्टेबल सुनील राय, हेड कांस्टेबल कौशल कुमार यादव, कांस्टेबल अभिषेक सिंह, कांस्टेबल कृष्ण कुमार यादव व कांस्टेबल अमरपाल के साथ मौके पर पहुंचे और तस्कर को धरदबोचा। इंस्पेक्टर के मुताबिक तस्कर के पास से बरामद अवैध स्मैक हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ पांच लाख रुपए बताई जा रही है। पूछताछ में तस्कर ने पुलिस को बताया कि पिछले कुछ दिनों पहले सड़क हादसे में उसके पैर में चोट लगने से चलने-फिरने में दिक्कत आ रही थी, जिसके चलते परिवार का जीवन यापन करने के लिए अपराध के दलदल में कूदकर यह रास्ता अपनाने की बात स्वीकार किया है।

Spread the love

Accused of conspiracy to commit murder
Crime News

पति ने चैट्स देखे तो उड़े होश! पत्नी पर प्रेमी संग हत्या की साजिश का आरोप

Accused of conspiracy to commit murder : तेलंगाना के महबूबाबाद जिले से पति-पत्नी के रिश्ते और कथित हत्या की साजिश से जुड़ा सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और उसके कथित प्रेमी पर उसे जान से मारने की योजना बनाने का आरोप लगाया है। पति का दावा है कि पत्नी के […]

Spread the love
Read More
Anuj Trivedi
Crime News Uttar Pradesh

फर्जी पहचान से 25 शादियां और करोड़ों की ठगी का आरोप, अनुज त्रिवेदी पर शिकंजा कसने की तैयारी

अनुज त्रिवेदी के खिलाफ बढ़ीं शिकायतें Anuj Trivedi 25 Wedding: फर्जी पहचान बनाकर कथित तौर पर 25 महिलाओं से शादी करने और करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के आरोपों में घिरे अनुज त्रिवेदी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। मामले में अब चार कथित पीड़ित महिलाएं सीतापुर पहुंचीं और SDM आयुष चौधरी को लिखित शिकायत […]

Spread the love
Read More
Snake menace in the hostel
Crime News

गढ़चिरौली में दर्दनाक हादसा! सांप के डसने से तीन छात्राओं ने तोड़ा दम…

गढ़चिरौली के हॉस्टल में जहरीले सांप का कहर Snake menace in the hostel : महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक आश्रम स्कूल के हॉस्टल में जहरीले सांप के काटने से छह बालिकाओं प्रभावित हो गईं। इनमें से तीन छात्राओं की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि […]

Spread the love
Read More