उत्तराखंड में रात की शिफ्ट में काम करने वाली महिलाओं के सुरक्षा इंतज़ाम कड़े होंगे

Untitled 7 copy 7

देहरादून। उत्तराखंड में महिलाएं अब रात की शिफ्ट में भी काम कर सकेंगी। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना के अनुसार महिला कर्मचारी स्वेच्छा से रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक की अवधि में काम कर सकेंगी। विगत 27 नवंबर की कैबिनेट में महिला कर्मचारियों के रात की शिफ्ट में काम करने संबंधी फैसला लिया गया था। इसके साथ ही यह भी तय किया गया था कि संबंधित प्रतिष्ठानों में महिलाकर्मियों की सुरक्षा के पूरे इंतजाम करने होंगे। इसके साथ ही रात की शिफ्ट में काम करने महिलाओं को उनके घर से लाने और ले जाने की व्यवस्था भी करनी होगी।

कैबिनेट के फैसले के तहत श्रम विभाग में इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। सचिव डॉ. श्रीधर बाबू अद्यांकी की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि प्रत्येक महिला कर्मचारी से रात में काम करने के संबंध में सहमति लेनी जरूरी होगी। अगर कोई महिला असहमति जताती है तो रात्रि पाली में काम करने के लिए महिला को बाध्य नहीं किया जाएगा।

अधिसूचना में तय किया गया है कि नियोजन की ओर से महिला कर्मचारियों से काम कराये जाने की सूचना संबंधित श्रम अधिकारी और थाना प्रभारी को भी उपलब्ध करानी होगी। रात की पाली में काम करने वाली महिला कर्मचारियों के लिए उनके निवास स्थान तक पिकअप और ड्रॉप की सुविधा उपलब्ध करानी होगी। इसके साथ ही उस वाहन में पैनिक बटन और जीपीएस भी होना जरूरी होगा। वाहन और कार्य स्थल पर पुलिस हेल्पलाइन नंबर, पुलिस थाना और चौकी के नंबर भी चस्पा करना अनिवार्य होगा।

Spread the love

World Environment Day
homeslider International

विश्व पर्यावरण दिवस पर अपनी राशि के अनुसार लगाएं पौधे, बदल सकता है भाग्य

World Environment Day हर साल पाँच जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस दिन प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए लोग पौधारोपण करते हैं। पेड़-पौधे ऐसी सम्पदा हैं जो मनुष्य को हर प्रकार से लाभ पहुंचाते हैं। इनके बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। ये वातावरण को […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider

इन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी,जानें आज का राशिफल

Today’s Horoscope मेष : मन की बात कहने से शांति मिलेगी। वाहन खरीदने का मन सार्थक होगा। खर्चों में इजाफा होगा लेकिन साथ ही आमदनी में हुई बढ़ोतरी इसको संतुलित कर देगी। आलस हवी रहेगा। मन में किसी निर्णय को लेकर दुविधा रहेगी। माता-पिता से जरूरी वार्तालाप होगा। वृषभ : धन प्राप्ति के स्त्रोत स्थापित […]

Spread the love
Read More
Akhilesh
homeslider Raj Dharm UP

भाजपा के विकास का दावा हो गया अंडरग्राउंड: अखिलेश यादव

चित्रकूट में पानी के लिए तरस रहे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चे लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि चित्रकूट में पानी के लिए तरसते बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों की दयनीय हालत देखकर भाजपा के विकास का दावा अंडरग्राउंड हो गया है। जनता कह रही है हमें आज पानी दे दीजिए, […]

Spread the love
Read More