झारखंड: हजारीबाग में दंतचिकित्सक शाहनवाज के घर पर NIA का छापा, डाक्टर हिरासत में,

Untitled 6 copy 8
  • आतंकी कनेक्शन और टेरर फंडिंग को लेकर रेड

नया लुक ब्यूरो

रांची/हजारीबाग। केंद्रीय जांच एजेंसी NIA ने गुरुवार सुबह हजारीबाग जिले के मुस्लिम बहुल पेलावल थाना क्षेत्र के अंसार नगर में स्थित डॉक्टर डेंटिस्ट शाहनवाज के घर पर छापेमारी की। टीम के साथ 20 से अधिक CRPF  के जवान भी तैनात हैं। सुरक्षा टीमों में महिला और पुरुष दोनों जवान शामिल थे, जो घर के अंदर और आसपास के जगहों पर तलाशी अभियान चला रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह छापेमारी हजारीबाग में मौजूद आतंकी नेटवर्क के लिंक्स और टेरर फंडिंग के एक व्यापक मामले की जांच के सिलसिले में की गई है। फिलहाल डॉ। शाहनवाज को एनआईए ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।

संदिग्ध आतंकी शाहनवाज से जुड़े नेटवर्क की जांच को लेकर छापेमारी

जानकारी के अनुसार, NIA की छापेमारी संदिग्ध आतंकी शाहनवाज आलम से जुड़े नेटवर्क की पड़ताल को लेकर की जा रही है। शाहनवाज की गिरफ्तारी अक्टूबर 2023 में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने की थी। टीम घर के भीतर मौजूद लोगों से लगातार पूछताछ कर रही है। शाहनवाज आलम को लेकर अब तक की जांच में कई गंभीर खुलासे हुए हैं। वह हजारीबाग का रहने वाला है। साल 2019 में डकैती व चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। करीब 8-9 महीने जेल में बिताने के बाद दिसंबर 2020 में जमानत पर बाहर आया। इसी दौरान वह कथित तौर पर आईएसआईएस के हैंडलरों के संपर्क में आया। शाहनवाज की गिरफ्तारी पुणे ISIS मॉड्यूल मामले में हुई थी, जिसमें वह महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा था। एजेंसी को शक है कि उसके नेटवर्क की कुछ कड़ियां झारखंड में भी सक्रिय रही हों, जिन्हें पकड़ने के लिए यह छापेमारी अहम मानी जा रही है।

संदिग्ध इनपुट पर हुई कार्रवाई

सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई घर में संदिग्ध गतिविधियों की जांच के संबंध में की गई है। सुरक्षा एजेंसी को पिछले कुछ समय से अंसार नगर क्षेत्र में संदिग्ध आवाजाही और कुछ डिजिटल संपर्कों के बारे में इनपुट मिल रहा था। इसके बाद केंद्रीय एजेंसियों ने इस इलाके में अपनी निगरानी बढ़ा दी थी। प्राथमिक जानकारी से पता चलता है कि कुछ विशिष्ट संचार लिंक और स्थानीय लोगों से मिले इनपुट के आधार पर एनआईए ने इस बड़ी कार्रवाई की योजना बनाई।

इलेक्ट्रॉनिक सामान और दस्तावेज जब्त

एनआईए की टीम को संदिग्धों के घर के अंदर से महत्वपूर्ण दस्तावेज, मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामग्री मिली है, जिसकी जांच की जा रही है। जांच टीम अब जब्त किए गए सबूतों के आधार पर संदिग्धों के संभावित नेटवर्क, उनके वित्तीय लेनदेन और किसी भी तरह के बाहरी या अंतर्राष्ट्रीय लिंक की पड़ताल कर रही है।

Spread the love

Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

जेवर एयर पोर्ट अब PM मोदी के नाम पर

Lucknow: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों को मंजूरी दी है। शुक्रवार को हुई बैठक में कुल 39 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। इनमें होली और दिवाली पर पात्र लाभार्थियों को मुफ्त गैस सिलेंडर देने, अग्निवीरों को चार विभागों की भर्ती में आरक्षण, 1,725 नई इलेक्ट्रिक बसें चलाने […]

Spread the love
Read More
Lucknow
homeslider Religion

पितृ विसर्जन अमावस्या कल

Lucknow: अमावस्या हिंदू पंचांग के अनुसार चंद्र मास की वह अंतिम तिथि है जब आकाश में चंद्रमा पूरी तरह अदृश्य रहता है और रात में घना अंधेरा होता है। चूंकि यह पितृपक्ष चल रहा है इसलिए इस बार अमावस्या को पितृ विसर्जन अमावस्या कहा जाएगा। नौ अक्टूबर 2026 को रात 9:35 बजे इसका शुभारंभ होगा […]

Spread the love
Read More
Chaar Yaar release date
Entertainment homeslider

‘चार यार’ की रिलीज डेट का ऐलान, दोस्ती और क्राइम की कहानी आएगी सामने

Chaar Yaar release date: प्राइम वीडियो ने अपनी आगामी हिंदी ओरिजिनल सीरीज ‘चार यार’ की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। आठ एपिसोड वाली यह सीरीज 23 अक्टूबर 2026 को दुनियाभर में स्ट्रीम होगी। दोस्ती, सपनों, पारिवारिक जिम्मेदारियों और क्राइम के इर्द-गिर्द बुनी गई इस कहानी में दर्शकों को जबरदस्त ट्विस्ट और रोमांच देखने […]

Spread the love
Read More