बाराबंकी: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर खड़ी वैगनआर कार में ब्रेजा कार ने मारी टक्कर

Untitled 24 copy 1
  • टक्कर लगते ही कार बनी आग का गोला, मासूम बच्चों सहित पांच लोगों की मौत
  • कई मीटर तक बिखर गई लाशें, चारों ओर मची चीख-पुकार

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। सूबे में सड़क हादसे में मौत होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बीते दिनों आगरा एक्सप्रेस वे, किसान पथ व शहीद पथ हुए सड़क हादसे का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि अब बाराबंकी जिले के में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार दोपहर सड़क किनारे खड़ी वैगनआर कार में तेज रफ्तार से आ रही ब्रेजा कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वैगनआर में आग लग गई और देखते ही देखते जलकर राख हो गई‌। आग की लपटें दूर तलक दिखाई दे रही थी। पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। शव सड़क पर बिखर गई थी। बताया जा रहा है कि मृतकों में वैगनआर सवार महिला और उसके 4 बच्चे हैं, जबकि भाई घायल है। वहीं ब्रेजा कार सवार घायल हैं। हादसे की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों ने किसी तरह खींचकर बाहर निकलवाकर पांच लोगों की जान बचा लिया। पुलिस आनन-फानन में घायलों को जिला में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बताते चलें कि यह हादसा सुबेहा थाना क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर डीह कुडवा गांव के पास हुआ।

वैगनआर सवार मां और तीन बेटियों व बेटे की मौत

बताया जा रहा है कि हादसे में वैगनआर में सवार 29 वर्षीय चांदनी उर्फ गुलफ्सा पत्नी जावेद निवासी गांव फूलपुर घोसी, जनपद मऊ और उनकी तीन बेटियां इस्मा (4), इलमा (6) और समरीन (12), और बेटा जियान (10) की की मौत हो गई। जबकि गुलफ्शा का भाई जीशान पुत्र अब्दुल गफ्फार को लखनऊ रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि परिवार मऊ जिले से लखनऊ जा रहा था। जबकि ब्रेजा में सवार लोग दिल्ली के रहने वाले हैं, जो आजमगढ़ की ओर जा रहे थे। ब्रेजा मे सवार एक महिला दीप्ति पत्नी दीन दयाल को लखनऊ रेफर किया गया है। अन्य लोगों को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं।

वहां का मंजर देख स्थानीय लोग भी चीखने लगे

स्थानीय लोगों के मुताबिक यह हादसा उनकी आंखों के सामने हुआ। दोपहर करीब दो बजे वैगनआर कार (UP 14 CB 2088) एक्सप्रेस-वे पर खड़ी थी। उसका बोनट खुला हुआ था। एक महिला और पुरुष गाड़ी के आगे खड़े हुए थे। तीन बच्चे कार के अदंर पानी पी रहे थे। तभी आजमगढ़ की ओर जा रही ब्रेज़ा कार (DL 3 CC Z 5826) ने पीछे से वैगनआर को भीषण टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही आसपास में मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। लेकिन, वैगनआर कार में आग का गोला बन चुकी थी। बताया जा रहा है आग की लपटों ने ब्रेजा कार को भी चपेट में ले लिया। राहगीर भी मदद के लिए दौड़े। सूचना पाकर मौके पर पुलिस और यूपीडा के कर्मचारी भी पहुंच गए। कार में फंसे लोगों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। जिनमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

Spread the love

Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

चिनहट: घर में धावा बोलकर चोरी करने वाले गिरोह का राजफाश

गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, एक गैस सिलेंडर, दो साड़ी व नकदी बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: बीते 30 जुलाई 2026 को चिनहट क्षेत्र के मटियारी स्थित बी-5 ओम साई विष्णु विहार कॉलोनी कांतिपुरम निवासी विनय कुमार तिवारी के घर में धावा बोलकर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा कर इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा […]

Spread the love
Read More
Crime News Delhi Uttar Pradesh

LSR छात्राओं ने बताई असुरक्षा की आपबीती, बोलीं- शाम होते ही लगता है डर

New Delhi:  दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वुमेन (LSR) के आसपास छात्राओं की सुरक्षा को लेकर चिंता एक बार फिर सामने आई है। दक्षिण दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय किशोरी से कथित सामूहिक दुष्कर्म और कॉलेज के पिछले गेट के पास पुलिस मुठभेड़ की घटना के बाद छात्राओं में डर और […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

गाजीपुर में 2.05 करोड़ की हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

1.15 किलो हेरोइन, कार और चार मोबाइल बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: पुलिस महानिदेशक, अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था, अपर पुलिस महानिदेशक अपराध लखनऊ के मार्गदर्शन एवं पुलिस महानिरीक्षक ANTF के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ANTF यूनिट गाजीपुर की टीम ने गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर एक महिला […]

Spread the love
Read More