नेपाल में मनाया जाएगा Gen Z शहीद दिवस, प्रशासनिक कार्यालयों लगेगी 45 शहीदों की लिस्ट

Untitled 7 copy 5

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

काठमांडू। नेपाल की अंतरिम सरकार ने निर्णय लिया है कि आठ सितंबर को Gen Z शहीद दिवस के रूप में मनाया जाएगा। सितंबर आठ और नौ को हुए Gen Z आंदोलन में कुल 76 लोगों की मौत हुई थी, जिसमें से सुशीला कार्की सरकार ने 45 व्यक्तियों को शहीद घोषित किया। नेपाल की अंतरिम सरकार ने सोमवार को सभी जिला प्रशासनिक कार्यालयों को निर्देश दिया कि वे Gen Z आंदोलन के दौरान शहीद घोषित किए गए 45 व्यक्तियों के नाम प्रदर्शित करें। ये आंदोलन सितंबर में हुआ था, जिसने के.पी. शर्मा ओली की सरकार को गिरा दिया था।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, यह निर्णय कैबिनेट की बैठक में लिया गया। सितंबर आठ और नौ को हुए Gen Z आंदोलन में कुल 76 लोगों की मौत हुई थी, जिसमें से सुशीला कार्की सरकार ने 45 व्यक्तियों को शहीद घोषित किया। इन नामों को नेपाल गजट में 3 नवंबर को प्रकाशित किया गया था।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गृह मंत्री ओम प्रकाश अर्याल ने सभी 77 जिला प्रशासन कार्यालयों को एक सर्कुलर जारी कर मुख्य जिला अधिकारी (CDO) कार्यालय में इन 45 शहीदों की आधिकारिक सूची प्रदर्शित करने का आदेश दिया। अधिकारियों ने बताया कि संबंधित प्राधिकरण सुनिश्चित करेंगे कि यह सूची तीन दिनों के भीतर CDO कार्यालयों में दिखाई जाए। इसके अलावा, अंतरिम सरकार ने यह भी निर्णय लिया कि 8 सितंबर को Gen Z शहीद दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस कदम को नेपाल सरकार ने Gen Z आंदोलन के दौरान जान गंवाने वालों के सम्मान और स्मरण के रूप में उठाया गया कदम बताया है।

Spread the love

Manas Garden
Central UP homeslider

Manas Garden में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह, मातृशक्ति की भूमिका पर जोर

Manas Garden में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मानस गार्डन वेलफेयर सोसायटी की ओर से किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष अमरजीत त्रिपाठी मुख्य अतिथि रहे, जबकि अपर जिला जज चंद्रमोहन चतुर्वेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की एंकरिंग पूर्व […]

Spread the love
Read More
BHU
homeslider Uttar Pradesh

BHU कैंपस में आवारा कुत्ते का 11 साल के बच्चे पर हमला, चेहरे और सिर पर लगे 50 टांके

सुरक्षित नहीं रही महामना की बगिया, दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थान में कुत्तों का आतंक बनारस हिंदू विश्वविद्यालय कैंपस में मासूम पर टूट पड़े कुत्ते, फिर जो हुआ सुनकर फट जाएगा कलेजा वाराणसी। BHU कैंपस में मॉर्निंग वॉक के दौरान 11 साल के बच्चे पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे को करीब […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider

जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत

Today’s Horoscope मेष : आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। गृह-नक्षत्रों के योग आपके अनुकूल रहेंगे और आर्थिक योजनाएं सफल होंगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी। अधिक लोगों के साथ संम्पर्क बना रहेगा, जो भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। कारोबार को लेकर प्रवास की भी संभावना है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। […]

Spread the love
Read More