नेपाल में दूसरे दिन भी रहा कस्टम एजेंट संघ का हड़ताल

Untitled 10 copy 4
  • नेपाल सीमा पर मालवाहक ट्रकों का लगा आठ किलोमीटर लंबा जाम

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। नेपाल कस्टम एजेंट्स फेडरेशन नेपाल ने मंगलवार को नए नियमों के विरोध में देश भर के सीमा शुल्क कार्यालयों में हड़ताल के साथ विरोध प्रदर्शन किया। सीमा शुल्क अधिनियम 2082 के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे फेडरेशन की हड़ताल से सोनौली सीमा से सटे नेपाल के बेलहिया स्थित भैरहवा भंसार ( कस्टम ) कार्यालय से कोई भारतीय मालवाहक पास नहीं हो सका। इसकी वजह से सोनौली सीमा पर आठ किमी मालवाहक ट्रकों का लंबा जाम लग गया है। भैरहवा भंसार कार्यालय में सोमवार को भी एजेंटों ने हड़ताल की थी।

फेडरेशन के अध्यक्ष प्राचीन कुमार थैव ने कहा कि आंदोलन इसलिए शुरू करना पड़ा क्योंकि सीमा शुल्क अधिनियम 2082 में शामिल कुछ प्रावधानों ने ऐसा माहौल बना दिया है जो सीमा शुल्क एजेंटों के पेशेवर अधिकारों और हितों को प्रभावित कर रहे हैं। काम में आसानी और यहां तक की अंतर्राष्ट्रीय व्यापार सुविधा को नकारात्मक रूप से प्रभावित करता है। केंद्रीय सदस्य उमेश घिमिरे के अनुसार महासंघ ने इस अधिनियम के विरोध में रविवार को वीरगंज सीमा शुल्क कार्यालय और सोमवार को भैरहवा सीमा शुल्क कार्यालय को बंद रखा। उन्होंने कहा अगर नए सीमा शुल्क अधिनियम के लागू होने से उत्पन्न समस्याओं और सीमा शुल्क एजेंटों के पेशे से जुड़ी मांगों का समाधान नहीं किया गया, तो हम अतिरिक्त विरोध कार्यक्रमों की घोषणा की जाएगी।

फेडरेशन का कहना है कि मांग की अनदेखी करते हुए लागू किए गए सीमा शुल्क अधिनियम ने अनावश्यक दंड और जुर्माने जोड़ दिए हैं। वैध व्यापार को हतोत्साहित किया है और मध्यस्थता के अधिकार को बढ़ावा दिया है। इसके विरोध में एजेंट पेन डाउन हड़ताल पर हैं। सीमा पर बढ़ने लगी समस्या बेलहिया भंसार में लगातार दूसरे दिन हड़ताल के कारण दो दिनों से कोई भारतीय मालवाहक पास नहीं हो पाया है। भंसार का काम पूरी तरह से ठप है। इसकी वजह से सीमा से सटे सोनौली से नौतनवा की ओर तक एक लेन में मालवाहकों की संख्या बढ़ती जा रही है। मंगलवार को आठ किमी लंबा जाम लग चुका है। अभी इसके लगातार बढ़ने की बात कही जा रही है। नेपाल के विभिन्न जगहों पर सामान लेकर निकले चालकों की की परेशानी अब बढ़ने लगी है।

International

चुनाव से पहले ईरान पर बड़ा हमला करना चाहते थे नेतन्याहू, जासूस की एक गलती से खुल गई पोल

Netanyahu attacks Iran: इजरायल और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर चर्चा में है। इजरायली मीडिया की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और मोसाद प्रमुख रोमन गोफमैन चुनाव से ठीक पहले ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करना चाहते थे। टाइम्स ऑफ इजरायल के हवाले से चैनल 12 की […]

Read More
International

UN में बोला भारत- बिना स्पष्ट रणनीति वाले शांति मिशन संसाधनों की बर्बादी

शाश्वत तिवारी New York: संयुक्त राष्ट्र के मंच पर शांति स्थापना अभियानों के सभी पहलुओं की व्यापक समीक्षा पर आयोजित वार्षिक बहस के दौरान भारत ने अपनी वैश्विक कूटनीतिक और सैन्य ताकत का पुरजोर प्रदर्शन किया। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन के सैन्य सलाहकार, कर्नल तरुणेंद्र प्रताप सिंह ने इस महत्वपूर्ण सत्र में […]

Read More
International

बुटवल में गूंजे ‘वंदे मातरम्’ के स्वर,150 वीं वर्षगांठ पर ICCR की टीम ने दी शानदार संगीतमय प्रस्तुति

मेयर खेलराज पांडेय की गरिमामयी मौजूदगी में साझा सांस्कृतिक मंच भारतीय दूतावास की कविता मित्तल और विजय भारती की टीम ने बढ़ाई कार्यक्रम की शोभा उमेश चन्द्र त्रिपाठी Vande Mataram: बुटवल (नेपाल) भारत के राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में गुरुवार, पांच नवंबर को नेपाल के बुटवल स्थित होटल […]

Read More