हाईटेक ठगी: रिटायर्ड बैंक अधिकारी को ऑनलाइन हाउस अरेस्ट कर ठग लिए 51 लाख रुपये

Untitled 12 copy 2

रांची/कोडरमा। हाईटेक कोडरमा में साइबर अपराधियों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को वीडियो कॉल पर ही ‘हाउस अरेस्ट’ कर 51 लाख रुपये ठग लिए। बैंक ऑफ इंडिया से सेवानिवृत्त सुरेश प्रसाद गुप्ता को जालसाजों ने खुद को दिल्ली पुलिस व CBI अधिकारी बताकर मानसिक रूप से डराया और फर्जी अदालत दिखाकर लाखों रुपये ट्रांसफर करा लिए। प्राप्त जानकारी के अनुसार जालसाजों ने कहा कि उनके आधार से अवैध खाता खोलकर करोड़ों की मनी लॉन्ड्रिंग हुई है।

इसके बाद दंपति को किसी से बात न करने की चेतावनी देते हुए वीडियो कॉल पर लगातार निगरानी में रखा गया। दो दिसंबर को कथित ‘सीबीआई जज’ के सामने वीडियो कॉन्फ्रेंस में पेश कर उनकी FD, बैंक बैलेंस, गोल्ड व शेयर की जानकारी ली गई। फिर सभी FDs तोड़कर 51 लाख रुपये मध्य प्रदेश के एक खाते में RTGS से भेजने का दबाव बनाया गया। ठगी का शिकार होने पर पीड़ित ने कोडरमा थाना में कांड संख्या 210/25 दर्ज कराया है। इस मामले को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है ।

Crime News homeslider Uttar Pradesh

ज़रूरी सूचना – इस मासूम को उसके माता-पिता तक पहुंचाएं 

चिनहट: लावारिस हालत में मिला एक मासूम बच्चा, माता-पिता का नाम नहीं बता पा रहा ए अहमद सौदागर Lucknow: चिनहट के कमता चौकी क्षेत्र में एक करीब पांच वर्षीय मासूम बच्चा लावारिस हालत में मिला है। वह अपने माता-पिता या फिर अन्य सदस्यों का नाम नहीं बता पा रहा है। बच्चा अभी थाना चिनहट में […]

Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

ओवैसी-चंद्रशेखर की दोस्ती से बढ़ी अखिलेश की बेचैनी

Lucknow: उत्तर प्रदेश की सियासत में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़े और चौंकाने वाले तीसरे मोर्चे की दस्तक हो चुकी है। लखनऊ में एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद रावण और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन […]

Read More
homeslider Religion Uttar Pradesh

कल से शुरू होगा छठ महापर्व, चार दिनों तक सूर्योपासना में डूबेगा देश

16 नवंबर को उगते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य 13 नवंबर को नहाय-खाय से होगी शुरुआत, 15 नवंबर को अस्ताचलगामी  Lucknow: लोकआस्था, पवित्रता और सूर्योपासना का महापर्व छठ शुक्रवार, 13 नवंबर से नहाय-खाय के साथ शुरू होगा। चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व में व्रती भगवान सूर्य और छठी मैया की आराधना करेंगे। छठ […]

Read More