BBD : बेटियों पर गलत निगाह रखने पर रत्ना ने की थी इंजीनियर की हत्या

Untitled 4 copy 7
  • बेटियों सहित मां पहुंची सलाखों के पीछे
  • लिव इन में सूर्य प्रताप सिंह के साथ रहती खून पार्टनर

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। BBD थाना क्षेत्र के सालार गंज स्थित शिवम ग्रीन सिटी कॉलोनी में रहने वाले इंजीनियर सूर्य प्रताप सिंह उर्फ सोनू की हुई हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस के हत्थे चढ़ी रत्ना सिंह ने पुलिस को बताया कि इंजीनियर सूर्य प्रताप सिंह उर्फ सोनू उसकी बेटियों पर गलत निगाह रखता और विरोध करने पर मारपीट भी करता था। इसी के चलते सूर्य घटना से एक दिन पहले बड़ी बेटी को थप्पड़ जड़ दिया था। बेटी पर हमला देख वह बर्दाश्त नहीं कर पाई और योजना के तहत सोमवार सुबह मां-बेटियों ने मिलकर इंजीनियर की गला रेत कर मौत की नींद सुलाने की बात स्वीकार की है।

सनद रहे कि सोमवार सुबह बीबीडी क्षेत्र के सालार गंज स्थित शिवम ग्रीन सिटी कॉलोनी में रहने वाले इंजीनियर सूर्य प्रताप सिंह उर्फ सोनू और हरदोई के कूलहर निवासी रत्ना बीते दिनों वर्षों से लीविंग रिलेशनशिप (लिव इन) रहते कि किसी बात को लेकर मां-बेटियों ने मिलकर इंजीनियर को मौत की नींद सुला दिया था। गिरफ्तार हुई रत्ना ने पुलिस को बताया कि सूर्य प्रताप सिंह उसके साथ रहता था कि अब उसकी बेटियों पर भी गलत नजर रखने लगा था।

इंस्पेक्टर बीबीडी राम सिंह के मुताबिक गिरफ्तार रत्ना ने पूछताछ में अपना जुर्म इक़बाल करते हुए कहा कि साहब मैं पिछले पांच सालों सूर्य प्रताप के साथ रहती थी और सबकुछ ठीकठाक चल रहा था, लेकिन सूर्य प्रताप की गलत नजर उसकी बेटियों पर पड़ने लगी। विरोध करने पर आए दिन मारपीट भी करता था। रत्ना ने पुलिस से कहा जैसे ही वह उसकी बेटियों पर गलत निगाह डाला कि यह बर्दाश्त नहीं कर पाई और योजना के तहत सूर्य प्रताप सिंह को मौत के घाट उतारने की बात स्वीकार की है।

Lucknow
Crime News

मड़ियांव: बंद घरों में चोरी करने वाले गिरोह का राजफाश, दो बंदी

जेवर, नकदी और पिकअप डाला बरामद टीम को DCP उत्तरी ने 25 हजार रुपए का दिया इनाम ए अहमद सौदागर Lucknow: बंद मकानों में धावा बोलकर लूटपाट और चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा कर इंस्पेक्टर मड़ियांव आलोक राव की टीम ने क्राइम ब्रांच की मदद से मंगलवार को गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ने […]

Read More
Astrology Tips
homeslider Religion

ज्योतिष शास्त्र में सोना, चांदी, तांबा या लोहा किस पाये में हुआ है आपका जन्म

क्या होते हैं पाये और कौन-सा पाया माना जाता है शुभ? Astrology Tips: कुछ लोगों ने अपने बड़े बुजुर्ग या पंडितों से पैरों के तांबे, चांदी, सोने या लोहे के होने की बात सुनी होगी। इसका मतलब आपकी कुंडली से है। कुंडली में लग्न से चंद्रमा किस भाव में है उससे पाये का पता चलता […]

Read More
Delhi homeslider National Weather

50 KM की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं, झमाझम बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

IMD Weather Alert: नवंबर का महीना अब अपने अंतिम पड़ाव पर है और देश के कई हिस्सों में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। सुबह और रात के तापमान में गिरावट के साथ उत्तर भारत के कई राज्यों में कोहरे ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। वहीं, दक्षिण भारत में मौसम का मिजाज […]

Read More