सोनौली बार्डर पर मालवाहक ट्रकों की कटिंग और ओवरलोडिंग पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Untitled 9 copy 4
  • आठ ट्रक सीज, 12 लाख से अधिक का जुर्माना
  • कार्रवाई के दौरान रात के अंधेरे का फायदा उठाकर दलाल भागने में कामयाब रहे,

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित सोनौली बॉर्डर पर लंबे समय से हो रही मालवाहक ट्रकों की कटिंग और ओवरलोडिंग की शिकायतों को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। रविवार देर रात चलाए गए विशेष अभियान में प्रशासनिक, पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने रात करीब एक बजे तक सघन छापेमारी की। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करते पाए गए कुल 8 मालवाहक ट्रकों को सीज किया गया, जबकि विभिन्न मामलों में लगभग 12 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया। 5 ट्रकों पर मार्बल और 3 पर स्क्रैप्स लदा हुआ था। यह कार्रवाई उपजिलाधिकारी नौतनवां नवीन कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवां अंकुर गौतम और एआरटीओ (प्रवर्तन) महराजगंज मनोज कुमार सिंह, सोनौली कोतवाली प्रभारी अजीत प्रताप सिंह तथा परिवहन विभाग के अधिकारियों की संयुक्त निगरानी में की गई। अधिकारियों ने मौके पर रहकर पूरे अभियान का नेतृत्व किया और नियमों के तहत कार्रवाई सुनिश्चित कराई। इस दौरान रात के अंधेरे का फायदा उठाकर दलाल भागने में कामयाब रहे।

बता दें कि प्रशासन को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि सोनौली बॉर्डर पर कुछ ट्रक चालक और दलाल लाइन तोड़कर मालवाहक ट्रकों की कटिंग कराकर आगे निकलने का प्रयास कर रहे हैं। इससे बॉर्डर पर ट्रकों की लंबी कतार, जाम की स्थिति और ईमानदारी से नियमों का पालन करने वाले चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसके साथ ही कई मालवाहक वाहन तय क्षमता से अधिक माल लादकर ओवरलोडिंग कर रहे थे, जिससे सड़कों को नुकसान और बड़े हादसों की आशंका बनी हुई थी। छापेमारी के दौरान ट्रकों का वजन कराया गया, आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की गई। ओवरलोड पाए गए वाहनों को सीज कर दिया गया, जबकि अन्य पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत भारी जुर्माना लगाया गया।

अधिकारियों ने साफ शब्दों में कहा कि सोनौली बॉर्डर पर मालवाहक ट्रकों की कटिंग और ओवरलोडिंग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह न सिर्फ कानून का उल्लंघन है, बल्कि सीमा क्षेत्र की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और आम जनता की जान-माल के लिए भी खतरा है। ऐसे अभियानों को आगे भी नियमित रूप से जारी रखा जाएगा। प्रशासन ने ट्रांसपोर्टरों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें, निर्धारित वजन सीमा के भीतर ही माल का परिवहन करें और बॉर्डर पर बनाए गए लाइन सिस्टम का पालन करें। प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि नियमों का सम्मान करने वालों को कोई परेशानी नहीं होगी, लेकिन नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Modi-Jinping Meeting
International

सात साल बाद मोदी-जिनपिंग मुलाकात, दुर्लभ खनिजों पर बन सकती है सहमति

Modi-Jinping Meeting: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भारत दौरे को लेकर कूटनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए जिनपिंग इस सप्ताह दिल्ली पहुंचने वाले हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति के बीच द्विपक्षीय बैठक होने की संभावना है। करीब सात साल बाद […]

Read More
Iran-US War
International

ईरान का अमेरिका पर बड़ा पलटवार! F-15 समेत कई अमेरिकी विमानों को नुकसान का दावा

Iran-US War: ईरान और अमेरिका के बीच जारी सैन्य तनाव अब और गंभीर होता दिखाई दे रहा है। ताजा घटनाक्रम में ईरान की ओर से अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर किए गए कथित हमले में कई अमेरिकी लड़ाकू विमानों को नुकसान पहुंचने की खबर सामने आई है। एक अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से […]

Read More
Colombo
International

भारत के खिलाफ इस्तेमाल नहीं होने देंगे अपनी जमीन, श्रीलंका ने राजनाथ सिंह को दिया भरोसा

Colombo: भारत और श्रीलंका के बीच रक्षा और समुद्री सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात के दौरान स्पष्ट भरोसा दिलाया कि श्रीलंका की जमीन का इस्तेमाल भारत की सुरक्षा के खिलाफ किसी भी गतिविधि के […]

Read More