स्मृति मंधाना का नया अध्याय: शादी टूटने के बाद नेट्स में वापसी

CRICKET T20 ENG IND 71 1753026432273 1753026581783

क्रिकेट और पर्सनल लाइफ का क्या रिश्ता है – कभी मैदान पर धमाल मचाओ, कभी मैदान के बाहर सब कुछ संभालो। स्मृति मंधाना ने ये साबित कर दिया। महिला क्रिकेट की चमकती सितारा, जिसने वर्ल्ड कप 2025 में भारत को चैंपियन बनाया, ने हाल ही में एक ऐसा फैसला लिया जो सोशल मीडिया को हिला दिया। पलाश मुच्छल के साथ उनकी शादी रद्द। रविवार को इंस्टाग्राम पर पोस्ट – “वेडिंग काल्ड ऑफ।” प्राइवेसी की अपील, परिवार की बात, और फिर वो लाइन जो स्मृति है – “मेरा फोकस हमेशा क्रिकेट पर रहेगा। इंडिया के लिए खेलना मेरा सबसे बड़ा मकसद है।”

शादी की बातें तो जुलाई से चल रही थीं। पलाश ने स्टेडियम में प्रपोजल किया, केक कटिंग सेलिब्रेट की 5 साल की एनिवर्सरी। अक्टूबर में पलाश ने कहा, “वो जल्द इंदौर की बहू बनेगी।” नवंबर में हल्दी, संगीत – सब धूमधाम। लेकिन 23 नवंबर को शादी रद्द। पहले पिता की तबीयत बिगड़ी, फिर पलाश हॉस्पिटल। अफवाहें उड़ीं – चीटिंग, थर्ड पर्सन। दोनों ने खारिज किया। पलाश ने कहा, “मूव ऑन कर रहा हूं। रूमर्स के खिलाफ लीगल एक्शन लूंगा।” स्मृति ने फोटोज डिलीट कीं, प्रपोजल वीडियो हटाया।

अमित पासी का धमाकेदार T20 डेब्यू

मगर स्मृति रुकीं नहीं। सोमवार को भाई श्रवण ने इंस्टा पर फोटो शेयर की – नेट्स में स्मृति, बैट घुमाती, फोकस्ड। कैप्शन – सिर्फ हार्ट इमोजी। वायरल हो गई। फैंस लिख रहे, “क्वीन ऑफ क्रिकेट, पर्सनल लाइफ में भी स्ट्रॉन्ग।” स्मृति ने श्रीलंका के खिलाफ 5 T20I सीरीज (21-30 दिसंबर, विशाखापट्टनम से शुरू) के लिए अभ्यास शुरू कर दिया। RCB की कप्तान के रूप में WPL 2026 की तैयारी भी।

स्मृति की जर्नी इंस्पायरिंग है। 2013 में डेब्यू, 2025 वर्ल्ड कप में हीरोइन। लेकिन ऑफ-फील्ड – प्राइवेट पर्सन। शादी रद्द का दर्द तो होगा, लेकिन मैदान पर वो हमेशा फाइटर रहीं। पलाश का प्रपोजल वीडियो, वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन – सब मिटा दिया। अब फोकस सिर्फ बैटिंग पर। क्या ये ब्रेकअप उन्हें और मजबूत बनाएगा? लगता है हां। क्रिकेट में तो स्मृति हमेशा कमबैक क्वीन रही हैं।

Spread the love

Nirmal Ghosh
Crime News National

RG कर मेडिकल कॉलेज ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में TMC के पूर्व विधायक गिरफ्तार

साक्ष्य मिटाने का है आरोप ओडिशा के संबलपुर से लिया गया हिरासत में नया लुक ब्यूरो Nirmal Ghosh arrested: वर्ष 2024 में कोलकाता के प्रसिद्ध RG कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए भयावह दुष्कर्म और हत्याकांड के मामले में एक बड़ा कानूनी घटनाक्रम सामने आया है। पश्चिम बंगाल के […]

Spread the love
Read More
IND vs SL 1st Test
Sports

सरफराज या जुरेल? गॉल में नंबर-6 पर किसे मिलेगा मौका

IND vs SL 1st Test: भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला शनिवार, 15 अगस्त से गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया के लिए यह मुकाबला ऐतिहासिक होने वाला है, क्योंकि यह भारतीय क्रिकेट इतिहास का 600वां टेस्ट होगा। कप्तान शुभमन गिल की कोशिश होगी कि टीम […]

Spread the love
Read More
Steve Smith
Sports Uttar Pradesh

DRS ने बचाया स्मिथ का विकेट, बोले- ‘टेक्नोलॉजी ने बचा लिया’

स्टीव स्मिथ को मिला बड़ा जीवनदान Steve Smith DRS: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला डार्विन में खेला जा रहा है। मैच के पहले दिन बांग्लादेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 198 रन पर समेट दिया। दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश […]

Spread the love
Read More