लखनऊ हत्याकांड : 13 साल बड़ी लिव-इन पार्टनर ने इंजीनियर प्रेमी का गला रेता, बेटियों के साथ मिलकर की हत्या

Untitled 14 copy 2
  • एक प्रेमिका ने प्रेमी की ली जान

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। बड़े धोखे हैं इस राह में…किसी फिल्म की ये पंक्तियां लिव इन रिलेशनशिप में रहने वालों पर सटीक बैठ रही है। जरा सी मुलाकात पर बिना भरोसा किए बगैर लड़के-लड़कियां एक दूसरे पर जान न्योछावर करने में जुट जाते हैं। मोहब्बत की दुश्मन है सारी खुदाई, इसके बावजूद होश में जोश गंवा देते हैं। राजधानी लखनऊ के बीबीडी क्षेत्र के सालारगंज स्थित शिवम ग्रीन सिटी कॉलोनी में रहने वाले इंजीनियर सूर्य प्रताप सिंह उर्फ सोनू व रत्ना सिंह भी चंद दिनों की मुलाकात में एक-दूसरे के बनने का ख्वाब देखा और कुछ सालों से लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे, लेकिन दोनों के बीच किसी बात को लेकर ऐसी दरार पड़ी कि रत्ना सिंह के हाथों इंजीनियर सूर्य प्रताप सिंह को जान गंवानी पड़ गई। इस घटना ने एक बार फिर पुराने जख्मों को ताजा कर दिया।

गौर करें तो कुछ साल पहले मिर्जापुर जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित नारघाट में लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाले प्रेमी-प्रेमिका की हत्या कर दी गई। कानपुर जिले में लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे एक युवक ने प्रेमिका आकांक्षा को मौत की नींद सुला दिया। कुछ वर्ष पहले मेरठ जिले के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में एक लड़की की हत्या कर दी गई थी। यह तो महज बानगी भर इससे पहले भी लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाले न जाने कितने लोगों की जानें जा चुकी हैं।

मूल रूप से देवरिया जिले के रहने वाले नरेंद्र प्रताप सिंह की तीन बेटियों में इकलौता बेटा सूर्य प्रताप सिंह उर्फ सोनू था। नरेन्द्र और उनकी पत्नी ऊषा सिंह बहुत सी उम्मीदें सजा रखा था कि इकलौता बेटा सूर्य प्रताप सिंह अंतिम पड़ाव में सहारा बनेगा, लेकिन इंजीनियर सूर्य प्रताप सिंह लिव इन रिलेशनशिप जैसे घातक रिश्ते में ऐसा फंसा कि उसे अपनी जान गंवानी पड़ गई।

Spread the love

Crime News homeslider

एक पिता की दुर्दांत कहानी सुनकर दहल गई दिल्ली

पैर छुए, फिर किया वार, पिता ने किया प्रैग्नेंट बेटी का कत्ल DelhiCrime news : राजधानी दिल्ली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, दक्षिणी दिल्ली में रहने वाली 18 वर्षीय गर्भवती युवती की उसके पिता ने कथित तौर पर हत्या कर दी और शव को आगरा के पास चंबल नदी में […]

Spread the love
Read More
Narela road accident
Crime News Delhi National

नरेला में तेज रफ्तार मर्सिडीज का कहर, 70 वर्षीय महिला की मौत; हरियाणा पुलिस SI का बेटा गिरफ्तार

Narela road accident:  बाहरी दिल्ली के नरेला इलाके में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 70 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसा मामुरपुर क्षेत्र में एक मर्सिडीज और वैगनआर कार की टक्कर के बाद हुआ। दुर्घटना के दौरान महिला दोनों वाहनों की चपेट में आ गईं और गंभीर चोट लगने के कारण उनकी […]

Spread the love
Read More
homeslider National

भारत छोड़ो आंदोलन: 1942 की वो क्रांति, जिसने अंग्रेजों को हिला दिया

Quit India Movement : भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में आठ अगस्त का दिन बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। साल 1942 में इसी दिन महात्मा गांधी के नेतृत्व में भारत छोड़ो आंदोलन का प्रस्ताव पारित हुआ था। इस आंदोलन को अगस्त क्रांति के नाम से भी जाना जाता है। इसका उद्देश्य भारत से ब्रिटिश शासन […]

Spread the love
Read More