पॉक्सो केस की जांच अधिकारी महिला SI ने पीड़िता की मां से मांगे दो लाख, विजिलेंस ने रंगे हाथों धर दबोचा

Untitled 9 copy 2
  • पॉक्सो केस में महिला सब-इंस्पेक्टर ने मांगे दो लाख

नई दिल्ली।  दिल्ली के संगम विहार थाने में तैनात महिला सब-इंस्पेक्टर नमिता को दिल्ली पुलिस की विजिलेंस टीम ने उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह एक नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में शिकायतकर्ता की मां से दो लाख रुपये की रिश्वत ले रही थी। आरोपी SI खुद इस पॉक्सो केस की जांच अधिकारी थी। पीड़िता की मां ने विजिलेंस को गुप्त शिकायत की थी कि SI नमिता बार-बार पैसे की डिमांड कर रही है और धमकी दे रही है कि यदि रकम नहीं दी गई तो केस को कमजोर कर दिया जाएगा तथा आरोपी को बचाने की कोशिश की जाएगी। शिकायत मिलते ही विजिलेंस यूनिट ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी।

ट्रैप के दौरान शिकायतकर्ता को 15,000 रुपये नकद लेकर थाने बुलाया गया। SI नमिता ने पैसे अपनी टेबल पर रखी फाइल के नीचे छिपाने को कहा। जैसे ही रकम रखी गई, बाहर तैनात विजिलेंस टीम ने छापा मारकर महिला अधिकारी को रंगे हाथों पकड़ लिया। पूरे ऑपरेशन का वीडियो भी बनाया गया है।

SI नमिता के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अब जांच टीम यह भी पता लगा रही है कि उसने पहले कितने अन्य मामलों में पीड़ितों से इसी तरह उगाही की है। दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के किसी भी मामले में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है। नागरिक किसी भी पुलिसकर्मी की रिश्वत मांग पर तुरंत 1064 विजिलेंस हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

Amla Navami 2026
homeslider Religion

आंवला नवमी कल: जानें पूजा विधि, शुभ महत्व और धार्मिक मान्यताएं

Amla Navami 2026: कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को अक्षय नवमी या आंवला नवमी के रूप में मनाया जाता है। हिंदू धर्म में इस पर्व का विशेष धार्मिक महत्व है। वर्ष 2026 में आंवला नवमी का पर्व 18 नवंबर, बुधवार यानी कल मनाया जाएगा। इस दिन आंवले के वृक्ष की पूजा करने, […]

Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

यूपी में 19 लाख नए वोटर बढ़े, फाइनल लिस्ट चार जनवरी को जारी

Lucknow: उत्तर प्रदेश में नई मतदाता सूची का ड्राफ्ट जारी कर दिया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने मंगलवार, 17 नवंबर 2026 को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। जारी आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में करीब 19 लाख मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई है। अब उत्तर प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या बढ़कर 13 […]

Read More
Patna
Bihar Education homeslider

बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं सेंटअप परीक्षा की डेटशीट जारी

Patna: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने वर्ष 2027 की मैट्रिक और इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए सेंटअप परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इंटरमीडिएट की सेंटअप परीक्षा 19 नवंबर 2026 से शुरू होगी, जबकि मैट्रिक की परीक्षा 23 नवंबर से आयोजित की जाएगी। दोनों परीक्षाएं दो पालियों में […]

Read More