बाराबंकी: बेलगाम DCM की टक्कर से बाइक सवार दादा पोते

Untitled 5 copy 4 scaled

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। बाराबंकी जिले के के देवा रोड पर बरेठी गांव के पास रविवार शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार बाबा और पोते की मौत हो गई। तेज रफ्तार DCM ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस पर कॉल किया, पर एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। लोगों ने एक पिकअप वाहन की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान लखनऊ के विभूतिखंड निवासी रामस्वरूप (55 ) और उनके पोते आयुष यादव (20) के रूप में हुई है। आयुष बाराबंकी के बेलहरा के पास स्थित एक कॉलेज में स्नातक द्वितीय वर्ष के छात्र थे। रविवार को रामस्वरूप उसे परीक्षा दिलाने बाराबंकी लेकर आए थे और वापस लखनऊ लौटते समय हादसा हुआ।

परिजनों का आरोप है कि एंबुलेंस समय पर न पहुंचने और जिला अस्पताल में इलाज में देर होने के कारण दोनों की जान नहीं बच सकी। जिला अस्पताल में परिजनों ने हंगामा किया। सूचना पर सीओ सिटी संगम कुमार समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को शांत कराया। हादसे के बाद डीसीएम चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Spread the love

Crime News homeslider

असम में 16 वर्षीय छात्रा से दरिंदगी के बाद हत्या, पूर्व प्रेमी समेत तीन किशोर गिरफ्तार

Assam Minor Girl Murder : असम के हैलाकांदी जिले में 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ कथित तौर पर रेप के बाद उसकी बेरहमी से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। पुलिस ने मामले में पूर्व प्रेमी समेत तीन किशोरों को गिरफ्तार किया है। […]

Spread the love
Read More
Crime News

पुराने लखनऊ में चेहल्लुम को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

जुलूस के दौरान हर एक शख्स पर रहेगी कैमरे की पैनी नजर ऊंची इमारतों पर मुस्तैद रहेंगे पुलिस के जवान, चप्पे-चप्पे पर होगी वीडियोग्राफी दस कंपनी पीएसी, अर्धसैनिक बलों के अलावा भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है किसी ने खुराफात करने की कोशिश की तो होगी कड़ी कार्रवाई: संयुक्त पुलिस आयुक्त […]

Spread the love
Read More
Crime News

मां की हत्या का राज छिपाने के लिए मासूम की ली जान, मुजफ्फरपुर में डबल मर्डर से सनसनी

Muzaffarpur double murder case :  बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र में हुए मां-बेटे के दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि महिला की हत्या के बाद वारदात का इकलौता गवाह बने उसके छह वर्षीय बेटे की भी निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले […]

Spread the love
Read More