एंटी नारकोटिक्स यूनिटी बरेली: 52 लाख रुपए कीमत की अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • ANTF व सुभाष नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने त्रिशूल तिराहे के पास से पकड़ा
  • बिहार झारखंड से लाकर यूपी में करता था सप्लाई

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। बरेली जिले के त्रिशूल तिराहे से कुछ दूरी पर स्थित महेश फाटक के पास से एंटी नारकोटिक्स और सुभाष नगर थाने की पुलिस टीम ने शनिवार को एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पांच किलो 200 ग्राम अवैध अफीम व एक मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। आरोपी के खिलाफ सुभाष नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जेल भेज दिया है।

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के उपनिरीक्षक विकास यादव ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि मादक पदार्थ में लिप्त एक तस्कर बिहार झारखंड से अवैध अफीम लाकर बरेली जिले के त्रिशूल तिराहे से कुछ दूरी पर है और वह अवैध अफीम किसी के हाथों बेचने की फिराक में है। इस सूचना पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के उपनिरीक्षक विकास यादव एसओ सुभाष नगर पवन कुमार के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बरेली जिले अलीगंज थाना क्षेत्र स्थित ढकिया गांव निवासी रामौतार बताया। उपनिरीक्षक विकास यादव के मुताबिक पकड़े गए आरोपी ने बताया कि इनका एक संगठित गिरोह है जो बिहार झारखंड से अवैध अफीम लाकर यहां बेचने की बात स्वीकार किया है। बरामद अवैध अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 52 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Crime News homeslider

होली पर खून: नोएडा सोसाइटी में युवक की गोली मारकर हत्या

दिल्ली से सटे Noida के सेक्टर-75 स्थित आईवी काउंटी सोसाइटी में होली के दिन खुशियों का माहौल अचानक मातम में बदल गया। रंगों के त्योहार के बीच गोलियों की आवाज से पूरी सोसाइटी दहल उठी। थाना सेक्टर-113 क्षेत्र में हुई इस वारदात में 39 वर्षीय साहिल सिंघल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस […]

Read More
Crime News homeslider

कृष्णानगर: उनैज खान हत्याकांड का खुलासा, बाल अपचारी पहुंचा बाल सुधार गृह

जन्मदिन पार्टी के दौरान हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर लखनऊ। कृष्णानगर क्षेत्र में जन्मदिन पार्टी के दौरान हुई फायरिंग में गोली लगने से 13 वर्षीय उनैज खान की गई मौत के मामले का राजफाश कर पुलिस ने एक नाबालिग बच्चे को संरक्षण में लेकर बाल सुधार गृह भेज दिया। सनद रहे कि तीन […]

Read More
Crime News Purvanchal

महराजगंज में दिल दहला देने वाली वारदात

उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बांसपारकोठी गांव में सोमवार देर रात एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। 65 वर्षीय महिला सुमित्रा पर अपने 70 वर्षीय पति रामपति की जलाकर हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद गांव में भय, आक्रोश […]

Read More