कुम्भ मेले में राज्य की देवडोलियों, लोक देवताओं के प्रतीकों की शोभायात्रा निकलेगी : धामी

देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हरिद्वार में वर्ष 2027 में आयोजित होने वाला कुम्भ मेला देश-दुनिया के श्रद्धालुओं के लिए उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और धार्मिक परंपराओं को करीब से जानने का अवसर होगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि मेले में राज्य की देवडोलियों, लोक देवताओं के प्रतीकों और चल-विग्रहों के दिव्य स्नान तथा भव्य शोभायात्रा की व्यवस्थाएं अत्यंत भव्य और सुव्यवस्थित रूप से की जाएंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुम्भ मेला हमारी महान आध्यात्मिक और सांस्कृतिक धरोहर का महापर्व है, जिसमें उत्तराखंड की देवडोलियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। इनके माध्यम से आने वाले श्रद्धालु देवभूमि की परंपघराओं, आस्था और गौरवपूर्ण विरासत से रूबरू हो सकेंगे।

इसी संदर्भ में देवभूमि लोक संस्कृति विरासतीय शोभा यात्रा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में धामी से भेंट की। समिति ने कुम्भ मेला 2027 में देवडोलियों की शोभायात्रा के सफल आयोजन हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल में समिति के कार्यकारी अध्यक्ष हर्षमणी व्यास सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।

homeslider International

ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई की हालत गंभीर? बेहोशी की खबरों के बीच कोम में चल रहा इलाज

नया लुक डेस्क तेहरान/कोम। ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई को लेकर चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। बताया जा रहा है कि वे गंभीर रूप से अस्वस्थ हैं और इस समय कोम शहर में उनका इलाज चल रहा है। ‘द टाइम्स’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक 56 वर्षीय धार्मिक नेता कथित तौर पर […]

Read More
homeslider International

टॉप कमांडर्स की शहादत से नहीं डगमगाएंगे ईरानी लड़ाके: सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई का सख्त संदेश

तेहरान। ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई ने इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के शीर्ष कमांडर्स की हत्या के बाद कड़ा बयान जारी करते हुए साफ कर दिया है कि इससे देश की सैन्य शक्ति और लड़ाकों के हौसले पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि “हमारे लड़ाके इन शहादतों से डगमगाने वाले नहीं […]

Read More
homeslider International

मिडिल ईस्ट में जंग का खतरा गहराया: अमेरिका-इज़राइल की चेतावनी, ईरान में धमाकों से दहला तेहरान

नया लुक डेस्क अमेरिका और इज़राइल ने ईरान पर दबाव बढ़ाते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर सख्त रुख अपनाया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि तय समय सीमा के भीतर जलडमरूमध्य को खोल दिया जाए, वरना बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई की जाएगी। इसी बीच, इज़राइली […]

Read More