UPPCS पॉलिटेक्निक लेक्चरर भर्ती 2025: इंजीनियरिंग और नॉन-इंजीनियरिंग दोनों के लिए मौका!

Dark Brown Minimalist Relaxing Music YouTube Thumbnail 66

लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPCS) ने राज्य के सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में लेक्चरर के 513 पदों पर मेगा भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इंजीनियरिंग (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, CS, IT आदि) और नॉन-इंजीनियरिंग (फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स, इंग्लिश) सब्जेक्ट्स के लिए अलग-अलग वैकेंसी हैं। सबसे बड़ी खुशखबरी – चयनित लेक्चरर को पे-मैट्रिक्स लेवल-10 के तहत ₹56,100–₹1,82,400 बेसिक सैलरी मिलेगी। DA, HRA, मेडिकल और अन्य भत्तों को जोड़ें तो इन-हैंड सैलरी आसानी से 1 लाख रुपये से ऊपर हो जाएगी।

आवेदन की महत्वपूर्ण तारीखें

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 2 दिसंबर 2025
  • अंतिम तिथि: 2 जनवरी 2026
  • फीस + फॉर्म करेक्शन: 9 जनवरी 2026 तक

योग्यता और आयु सीमा

  • इंजीनियरिंग सब्जेक्ट्स → BE/B.Tech/BS/B.Arch (संबंधित ब्रांच में)
  • नॉन-इंजीनियरिंग → संबंधित विषय में मास्टर डिग्री
  • आयु (1 जुलाई 2025 को): 21 से 40 वर्ष (आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट)
  • टेरिटोरियल आर्मी में 2 साल सेवा करने वालों को प्राथमिकता

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: वैभव सूर्यवंशी की ताबड़तोड़ 46 रनों की पारी बेकार

चयन प्रक्रिया

  1. लिखित परीक्षा – 750 अंक (दो पेपर, 375-375 अंक, ढाई-ढाई घंटे)
  2. इंटरव्यू – 100 अंक
  3. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन नेगेटिव मार्किंग: हर गलत उत्तर पर ⅓ अंक कटेगा।

आवेदन कैसे करें?

  1. uppsc.up.nic.in पर जाएं
  2. OTR (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) पूरा करें
  3. “Technical Education Department Lecturer Recruitment” लिंक चुनें
  4. सब्जेक्ट चुनकर लॉग-इन करें
  5. फॉर्म भरें, फोटो-सिग्नेचर अपलोड करें
  6. फीस जमा करें (जनरल/OBC – ₹225, SC/ST – ₹105, PH – ₹25)
  7. प्रिंटआउट जरूर रखें

यह भर्ती उत्तर प्रदेश के उन लाखों इंजीनियरिंग और पोस्ट-ग्रेजुएट युवाओं के लिए गोल्डन चांस है जो सरकारी नौकरी और शानदार सैलरी चाहते हैं। पॉलिटेक्निक लेक्चरर का पद न सिर्फ स्थायी है, बल्कि प्रमोशन के रास्ते भी चौड़े हैं। तैयारी अभी से शुरू कर दें – लिखित परीक्षा में टेक्निकल सब्जेक्ट का वेटेज 80% और GK/रीजनिंग 20% रहेगा।

Crime News homeslider Uttar Pradesh

ज़रूरी सूचना – इस मासूम को उसके माता-पिता तक पहुंचाएं 

चिनहट: लावारिस हालत में मिला एक मासूम बच्चा, माता-पिता का नाम नहीं बता पा रहा ए अहमद सौदागर Lucknow: चिनहट के कमता चौकी क्षेत्र में एक करीब पांच वर्षीय मासूम बच्चा लावारिस हालत में मिला है। वह अपने माता-पिता या फिर अन्य सदस्यों का नाम नहीं बता पा रहा है। बच्चा अभी थाना चिनहट में […]

Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

ओवैसी-चंद्रशेखर की दोस्ती से बढ़ी अखिलेश की बेचैनी

Lucknow: उत्तर प्रदेश की सियासत में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़े और चौंकाने वाले तीसरे मोर्चे की दस्तक हो चुकी है। लखनऊ में एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद रावण और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन […]

Read More
homeslider Religion Uttar Pradesh

कल से शुरू होगा छठ महापर्व, चार दिनों तक सूर्योपासना में डूबेगा देश

16 नवंबर को उगते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य 13 नवंबर को नहाय-खाय से होगी शुरुआत, 15 नवंबर को अस्ताचलगामी  Lucknow: लोकआस्था, पवित्रता और सूर्योपासना का महापर्व छठ शुक्रवार, 13 नवंबर से नहाय-खाय के साथ शुरू होगा। चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व में व्रती भगवान सूर्य और छठी मैया की आराधना करेंगे। छठ […]

Read More