हल्द्वानी में पति-पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

हल्‍द्वानी। हल्दूचौड़ मुख्य बाजार से जुड़ी एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यवसायी दुमका ट्रेडर्स के स्वामी रमेश दुमका और उनकी पत्नी कमला दुमका ने अपने ही घर के प्रथम तल में बने कमरों में आत्महत्या कर ली। स्वजन ने सुबह देखा तो दोनों अलग अलग कमरे में पंखे में लटके थे।

बताया जा रहा है कि रमेश दुमका लंबे समय से आर्थिक तंगी और कर्ज के बोझ से परेशान थे। मानसिक दबाव बढ़ने के कारण दंपती ने यह कदम उठाया होगा, हालांकि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

अखिलेश का चुनाव आयोग पर सीधा हमला

घर में मातम पसरा है और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोग और व्यापारी संगठन गहरे सदमे में हैं, क्योंकि दुमका दंपती क्षेत्र में अपनी सरलता और व्यवहार के लिए जाने जाते थे। पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

Crime News

नौतनवां पुलिस को बड़ी सफलता: दो शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की घटना का खुलासा

उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां/महराजगंज। नौतनवां पुलिस ने गत दिनों घर में घुसकर हुई चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, बीती 23 मार्च 2026 को वादिनी की अनुपस्थिति में अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर जेवरात, 15 साड़ियां, चावल, 60 हजार रुपये […]

Read More
Crime News

PRV पुलिसकर्मियों ने दिखाई इंसानियत,सड़क हादसे में घायल की मदद कर जीता लोगों का दिल

महुली थाना क्षेत्र के विश्वनाथपुर चौराहे के पास हुई दो बाइकों के टक्कर आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर। जनपद के महुली थाना क्षेत्र में PRV पुलिसकर्मियों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की तत्परता से मदद की। पुलिस की इस संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा की स्थानीय लोगों द्वारा जमकर सराहना की जा […]

Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

कानपुर गैंगरेप केस: आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद वायरल फोटो से सियासत तेज

कानपुर।  शहर में 16 साल की नाबालिग के साथ गेस्ट हाउस में हुए गैंगरेप के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने इस जघन्य अपराध में शामिल तीनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अब मामला सियासी रंग लेता दिख रहा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर आरोपियों की कुछ तस्वीरें वायरल हो […]

Read More